काेटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसाेसिएशन के चुनाव: शर्मा- राठी में कांटे का मुकाबला

0
241

कोटा। काेटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसाेसिएशन के चुनाव इस बार बहुत राेचक हाेने वाले हैं क्याेंकि, इस बार दाे चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी मैदान में है। एसाेसिएशन की तीन-तीन बार अध्यक्ष की कमान संभाल चुके अशाेक शर्मा और अविनाश राठी के बीच इस बार कांटे का मुकाबला हाेने वाला है। एसाेसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष के लिए गुरुवार काे दाेनाें प्रत्याशियाें सहित अन्य पदाधिकारियाें के लिए प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किए।

हालांकि नाम वापसी 24 अक्टूबर काे है। वहीं अध्यक्ष सहित सात पदाें के लिए वाेटिंग हाेनी है। इसमें एसाेसिएशन के 359 सदस्य मताधिकार का प्रयाेग करेंगे। चुनाव के लिए दाेनाें के पैनल तय हाे गए हैं और दाेनाें पैनल ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

एसाेसिएशन में अध्यक्ष का अविनाश राठी का यह तीसरा कार्यकाल है। जाे लगातार छह साल से अध्यक्ष बने हुए हैं। वहीं अशाेक शर्मा भी 8 साल पहले लगातार 3 बाद अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। छह साल अध्यक्ष पद संभाला। जानकाराें का मानना है कि अध्यक्ष पद के दाेनाें के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। नाम वापसी 24 अक्टूबर काे हाेगी। उसके बाद 27 अक्टूबर काे चुनाव, मतगणना हाेगी। विजेताओं की घाेषणा भी उसी दिन हाेगी।

इन पदाें के लिए इन्हाेंने दाखिल किए नामांकन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष : भगवती प्रसाद खंडेलवाल, प्रमाेद कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष : निर्मल कुमार जैन, पदम कुमार जैन महामंत्री : महेश खंडेलवाल, पुरुषाेत्तम बल्दवा काेषाध्यक्ष : सत्यनारायण मूंदड़ा, सुनील कुमार मेहता सहमंत्री : कैलाश पाेकरा, मनाेज कटारिया सहमंत्री कार्यालय: शिखरचंद जैन, सुशील गंभीर।

कार्यकारिणी सदस्य : छह कार्यकारिणी सदस्याें के लिए 17 लाेगाें ने नामांकन भरे हैं। इनमें अंकुर जैन, धनराज नागर, दीपक कुमार जैन, दिनेश शर्मा, गिरिराज झाला, हरीश कुमार खंडेलवाल, जगदीशचंद नागर, मेमराज सिंघल, मितेश खंडेलवाल, राजकुमार मित्तल, रवि प्रकाश, रूपचंद जैन, शिवनारायण जगराेटिया, सुनील विजय, त्रिलाेकचंद गाैतम, विकास खंडेलवाल, विनय बंसल शामिल हैं।