सेंसेक्स 488 अंक उछलकर 59,650 और निफ्टी 17,750 के पार बंद

0
441

मुंबई। शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला था और हरे निशान पर ही बंद हुआ। सेंसेक्स 488 अंक यानी 0.82% बढ़कर 59,677 पर और निफ्टी 144 अंक यानी 0.82% की तेजी के साथ 17,790 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,900 और निफ्टी 17,850 के पार गया। इससे पहले सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 अंक पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें टाइटन के शेयर 10.69%, M&M के शेयर 5.32% और मारुति के शेयर 4.04% की तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान रियल्टी और ऑटो शेयर जमकर दौड़े। NSE पर रियल्टी इंडेक्स 6.10% चढ़कर बंद हुआ। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद से ऑटो इंडेक्स में 4.46% की शानदार तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयर 12.63% उछलकर साढ़े 3 साल के शिखर पर पहुंच गया। मारुति और अशोक लेलैंड के शेयर 4% से ज्यादा दौड़े। M&M के शेयर भी करीब 5% की तेजी के साथ बंद हुए।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.30% चढ़कर 34,417 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.47% की बढ़त के साथ 14,501 और S&P 500 0.41% चढ़कर 4,363 पर बंद हुआ।