Renault Triber MPV में जुड़े नए फीचर्स, जानें क्या हुए बदलाव

0
588

नई दिल्ली। फ्रांसिसी वाहन निर्माता कंपनी, रेनो ने इस साल की शुरुआत में 2021 ट्राइबर एमपीवी पेश की थी। अपडेटेड मॉडल को नई एक्सटीरियर पेंट स्कीम और नई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ पेश किया गया था। हाल ही में कंपनी ने अब ट्राइबर एमपीवी को फिर से अपडेट किया है, कंपनी ने इसमें नए फीचर्स को जोड़ा है और लो-स्पेक वेरिएंट से कई फीचर्स हटा दिए गए हैं।

रेनॉल्ट ट्राइबर का बेस वेरिएंट आरएक्सई ट्रिम सिंगल चेंज के साथ आता है। साइड अंडरबॉडी अब भी पिछले मॉडल में ब्लैक फिनिश के बजाय बॉडी कलर में फिनिश की गई है। कंपनी ने सभी ट्रिम्स से टेलगेट पर लगे ‘एनर्जी’ बैज को हटा दिया है।

2021 Renault Triber RxL वैरिएंट अब रूफ रेल्स, ऑल -4 पावर विंडो और क्रोम इंसर्ट के साथ साइड एयर-कंडीशनिंग वेंट के साथ आता है। इसमें दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए एयरकॉन वेंट्स और सेंटर कंसोल में कूलिंग फंक्शन की कमी है। दरअसल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर लगे क्रोम सराउंड को भी हटा दिया गया है। डैशबोर्ड पर लगे ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप को हटा दिया गया है। अब इसमें एक सादा मैट ब्लैक एक्सेंट है।

बॉडी कलर विंग मिरर और दरवाज़े के हैंडल अब मैट ब्लैक में देखने को नहीं मिलेंगे। साइड बॉडी डिकल्स को भी हटा दिया गया है। फ्रंट ग्रिल पर क्रोम नहीं है। मिड-लेवल RXT ट्रिम में अब ORVMs पर मिस्ट्री ब्लैक फिनिश है। कंपनी ने RXT वेरिएंट से ब्लैक-आउट बी-पिलर, इको स्कोरिंग मोड, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और ड्राइवर-साइड सीट बैक पॉकेट को हटा दिया है।

टॉप-स्पेक Renault Triber RxZ में अब गियर नॉब के लिए क्रोम हाइलाइट मिलता है। इसमें डोर पैड पर फैब्रिक की जगह नया मोल्डेड प्लास्टिक मिलता है। इन सभी वेरियंट की कीमत एक समान रहती है। डुअल-पेंट स्कीम केवल RXZ वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। यह 5.5 लाख रुपये से 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के प्राइस पर उपलब्ध है।

2021 Renault Triber 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो Kiger और Nissan Magnite को भी पावर देता है। यह इंजन 70bhp की पावर और 96Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स शामिल हैं।