नई दिल्ली। RPSC RAS CUT OFF : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेन्स में प्रदर्शन के आधार पर 2461 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अबकी पहली बार कट ऑफ सबसे कम सिर्फ 26 फीसदी ही रही।
साल 2023 में कट ऑफ 39.25 फीसदी और साल 2023 में 32.75 फीसदी रही थी। इस बार सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का समान कट ऑफ मार्क 208.250 रहा। आयोग आरएएस भर्ती 2024 का आयोजन 1096 पदों के लिए कर रहा है। 17 और 18 जून को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था।
करीब 112 दिन में परिणाम घोषित किया गया है। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि वर्ग संशोधन के कारण 25 अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। प्रशासनिक कारणों से 11 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। दो अभ्यर्थियों का परिणाम हाई कोर्ट में चल रहे प्रकरण में अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
आरएएस मुख्य परीक्षा में 4 पेपर हुए थे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का था। आयोग का कहना है इंटरव्यू की तारीख जल्द घोषित होगी। अब 100 अंकों का साक्षात्कार महत्वपूर्ण रहेगा। सामान्य और ओबीसी में महिला की कट ऑफ 205 रहा।
आरएएस प्रीलिम्स 2024 एग्जाम 2 फरवरी 2025 को हुआ था। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी।
यहां से सीधे डाउनलोड करें रिजल्ट
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
आरपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर न्यूज एडं इवेंट सेक्शन पर ‘RPSC RAS Mains Result 2025’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

