राजस्थान निकाय चुनाव / कांग्रेस के 35 और भाजपा के 13 बोर्ड बने, एक जगह निर्दलीय

914

जयपुर। राजस्‍थान में बुधवार को निकाय अध्‍यक्षों के चुनाव हुए। पार्षदों के चुनाव परिणाम में 20 ही जगह स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस 35 जगह अपनी बोर्ड बनाने में सफल रही, वहीं भाजपा छह जगह ही स्पष्ट बहुमत होने के बाद भी 13 निकायों में बोर्ड बना गई। एक जगह निर्दलीय अध्यक्ष बने, हालाकि वो भी जीत के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। दो जगह लाॅटरी से भी फैसला हुआ।

राजस्थान में 16 नवम्बर को 49 निकायों में स्थानीय सरकार के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव की मतगणना 19 नवम्बर को हुई थी और इसके परिणाम में कांग्रेस को 20 स्पष्ट और 9 निकायेां में भाजपा से बढ़त हासिल थी, वहीं भाजपा को 6 निकायों में स्पष्ट बहुमत और 9 निकायों में कांग्रेस के मुकाबले बढ़त हासिल थी। 5 निकाय ऐसे थे,जहां निर्दलियो को बढ़त थी।

इस तरह 23 निकायों में निर्दलियों पर सब कुछ निर्भर था। मंगलवार को निकाय अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इस दिन अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया कि दोनों ही प्रमुख दलों ने जम कर जोड़तोड़ की राजनीति की। भरतपुर में भाजपा के पास कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा पार्षद थे, लेकिन महापौर कांग्रेस का बन गया।

यहां 51 वोट लेकर कांग्रेस के अभिजीत कुमार ने महापौर बने, जबकि कांग्र्रेस के पास सिर्फ 18 पार्षद थे, भाजपा के 22 और निर्दलीय भी 22 थे। ऐसे में निर्दलियों और भाजपा के भी कई पार्षदों की क्राॅस वोटिंग से कांग्रेस ने यहां अपना बोर्ड बना लिया। कुछ ऐसा ही हनुमानगढ में हुआ जहां भाजपा स्पष्ट बहुमत के बावजूद अपना मेयर नहीं बनवा पाई। इससे पहले रूपवास में निर्विरोध चुनाव हुआ था और भाजपा के सिम्बल पर अध्यक्ष बनी पार्षद जीत के तुरंत बाद कांग्रेस में चली गई थी।

चुनाव के परिणाम

निकाय क्षेत्रजीते 
ब्यावर नगर पालिकानरेश कुमार (भाजपा)
पुष्कर नगर पालिकाकमल किशोर (भाजपा)
अलवर नगर परिषदबीना गुप्ता (कांग्रेस)
भिवाड़ी नगर परिषदशीशराम तंवर (कांग्रेस)
बांसवाड़ा नगर परिषदजैनेंद्र त्रिवेदी (कांग्रेस)
छबड़ा नगर पालिकाकैलाश चंद जैन (भाजपा)
मांगरोल नगर पालिकाकौशल सुमन (कांग्रेस)
बाड़मेर नगर परिषददिलीप (कांग्रेस)
बालोतरा नगर परिषदसुमित्रा देवी (भाजपा)
भरतपुर नगर निगमअभिजीत कुमार (कांग्रेस)
बीकानेर नगर निगमसुशीला कंवर (भाजपा)
चित्तौड़गढ़ नगर परिषदसंदीप शर्मा (कांग्रेस)
निंबाहेड़ा नगर पालिका सुभाष चन्‍द्र शारदा (कांग्रेस)
रावतभाटा नगर पालिका दीपिका तिल्लानी (कांग्रेस)
चूरू नगर परिषदपायल सैनी (कांग्रेस)
राजगढ़ नगर पालिकारजिया (कांग्रेस)
गंगानगर नगर परिषदकरुणा चांडक (कांग्रेस)
सूरतगढ़ नगर पालिकाओमप्रकाश (कांग्रेस)
हनुमानगढ़ नगर परिषदगणेशराज बंसल (कांग्रेस)
जैसलमेर नगर परिषदहरिवल्लभ कल्ला (निर्दलीय)
भीनमाल नगर पालिकाविमला (कांग्रेस)
जालौर नगर परिषदगोविन्द (भाजपा)
बिसाऊ नगर पालिकामुश्ताक अली (कांग्रेस)
झुंझुनूं नगर परिषदनगमा बानो (कांग्रेस)
पिलानी नगर पालिकाहीरालाल नायक (कांग्रेस)
फलौदी नगर पालिकापन्नालाल व्यास (कांग्रेस)
कैथून नगर पालिकाआइना महक (कांग्रेस)
सांगोद नगर पालिकाकविता सुमन (कांग्रेस)
डीडवाणा नगर पालिकारचना (कांग्रेस)
मकराना नगर परिषदसमरीन (कांग्रेस)
पाली नगर परिषदरेखा भाटी (भाजपा)
सुमेरपुर नगर पालिकाउषा कुंवर (भाजपा)
नीमकाथाना नगर पालिकासरिता दीवान (कांग्रेस)
सीकर नगर परिषदजीवन खान (कांग्रेस)
माउंट आबू नगर पालिकाजीतू राणा (कांग्रेस)
पिंडवाड़ा नगर पालिकाजितेन्द्र कुमार (भाजपा)
शिवगंज नगर पालिकावजींगराम घांची (कांग्रेस)
सिरोही नगर परिषदमहेन्द्र कुमार मेवाड़ा (कांग्रेस)
आमेट नगर पालिकाकैलाश मेवाड़ा (कांग्रेस)
नाथद्वारा नगर पालिकामनीष राठी (कांग्रेस)
टोंक नगर परिषदअली अहमद (कांग्रेस)
कानौद नगर पालिकाचन्दा देवी मीणा (कांग्रेस)
उदयपुर नगर पालिकागोविन्द सिंह टांक (भाजपा)
नसीराबाद नगर पालिकाशारदा मित्तलवाल (कांग्रेस)
थानागाजी नगर पालिकाचौथमल सैनी (कांग्रेस)
प्रतापपुर गांधीनगर पालिका दिलीप कुमार परमार (भाजपा)
रूपवास नगर पालिका बबीता (भाजपा)
महुआ नगर पालिकानर्मदा देवी (कांग्रेस)
खाटूश्याम जी नगर पालिकाममता मुंडोतिया (भाजपा)