सेंसेक्स 162 अंक सुधर कर 52,438 पर और निफ्टी 15,786 के स्तर पर

0
544

मुंबई। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 162.16 अंक सुधर कर 52,437.73 पर और निफ्टी 45.70 अंक मजबूत होकर 15,785.80 पर कारोबार कर रहा है।

आज सेंसेक्स 125.84 अंक और निफ्टी 26.2 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 52.94 पॉइंट नीचे 52,275.57 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, निफ्टी 11.55 अंक की गिरावट के साथ 15,740.10 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.09% की गिरावट के साथ 30.42 अंक नीचे 34,599.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.31% की बढ़त के साथ 43.19 अंक ऊपर 13,924.90 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.74 पॉइंट ऊपर 4,227.26 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस के बाजार बढ़त और जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 51 पॉइंट नीचे 28,912 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 12 अंक की बढ़त के साथ 3,592 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 49 पॉइंट ऊपर 28,822 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6 अंकों की नीचे के साथ 3,241 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 2 पॉइंट नीचे 7,540 पर पहुंच गया है।