बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 104 और निफ्टी 49 अंक नीचे खुला

0
373

मुंबई। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बिकवाली के दबाव में आज सेंसेक्स 104.52 अंक और निफ्टी 49.5 पॉइंट नीचे खुला। हालांकि, शुरुआती 15 मिनट की ट्रेडिंग के बाद ही बाजार में बढ़त आ गई। बीएसई ऑटो सेक्टर में अभी 1% से ज्यादा की गिरावट है। इसमें शामिल 15 में से 7 कंपनी के शेयर में बढ़त और 8 में गिरावट है। टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा 5.36% की गिरावट है।

इससे पहले मंगलवार को बाजार लगातार दूसरे दिन बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 612.60 पॉइंट ऊपर 50,193.33 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 184.95 अंक की बढ़त के साथ 15,108.10 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.78% की गिरावट के साथ 267.13 अंक नीचे 34,060.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.56% की गिरावट के साथ 75.41 अंक नीचे 13,303.60 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 35.45 पॉइंट नीचे 4,127.84 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 454 पॉइंट नीचे 27,952 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 3,513 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 446 पॉइंट ऊपर 28,589 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 38 अंकों की बढ़त के साथ 3,173 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 124 पॉइंट नीचे 7,175 पर पहुंच गया है।