दिल्ली सर्राफा/ सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी 2,328 रुपये महंगी

0
454

नई दिल्ली। सोने की घरेलू हाजिर कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के हाजिर भाव में 317 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोने का भाव 46,382 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के चलते भारत में सोने के घरेलू हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले सत्र में सोने का घरेलू हाजिर भाव 46,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत चांदी के हाजिर भाव में बुधवार को जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। चांदी के हाजिर भाव में 2,328 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। इस बढ़त से चांदी का भाव 70,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पिछले सत्र में चांदी 67,942 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोना वायदा: वैश्विक स्तर पर बुधवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, जून 2021 वायदा के सोने का वैश्विक भाव बुधवार शाम 0.01 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1775.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.11 फीसद या 2.01 डॉलर की गिरावट के साथ 1777.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी वायदा :सोने के साथ ही चांदी की भी वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बुधवार शाम गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चांदी का वैश्विक वायदा भाव बुधवार शाम 0.69 फीसद या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 26.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.69 फीसद या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 26.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।