कोटा में आज 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले

0
436

कोटा। शहर में शुक्रवार को कोरोना के दस नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि इनमें 40 वर्षीय पुरुष निवासी नयागांव, 55 वर्षीय महिला श्री कल्याण विहार बोरखेड़ा, 40 वर्षीय महिला सरस्वती कॉलोनी, 40 वर्षीय महिला नयापुरा, 50 वर्षीय महिला लाडपुरा, 30 वर्षीय महिला खेड़ली फाटक, 58 वर्षीय पुरुष महावीर नगर विस्तार योजना, 35 वर्षीय पुरुष अनंतपुरा, 26 वर्षीय पुरुष अमन कॉलोनी, 56 वर्षीय महिला आरएसडी कॉलोनी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार कई वकील भी इसमें शामिल हैं। बारां की कृष्णा कॉलोनी की 26 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। शहर में अभी तक 918 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं और करीब 29 मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले गुरूवार शाम आई रिपोर्ट में 10 और कोरोना संक्रमित सामने आए थे। 47 वर्षीय पुरूष और 10 व 42 वर्षीय महिला इन्द्रप्रस्थ इंड्रस्ट्रीयल एरिया की पॉजिटिव पाई गई है।

इसके साथ ही 27वर्षीय व 46 वर्षीय पुरूष 20 व 51 वर्षीय महिला महावीर नगर, 29 वर्षीय पुरूष गोबरिया बावड़ी, 30 वर्षीय पुरूष बालिता, 29 वर्षीय पुरूष बोरखेडा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही एक 29 वर्षीय व्यक्ति सवाईमाधोपुर कोरोना संक्रमित पाया गया है