ट्रेडिंग के 15 मिनट बाद ही सेंसेक्स 1500 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला

0
715

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 969.48 अंक नीचे और निफ्टी 326.40 पॉइंट नीचे खुला। वहीं, ट्रेडिंग के शुरुआती 15 मिनट में ही बाजार 1500 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया।

इससे पहले बीते सप्ताह कारोबार के आखिरी दिन गुरुवार, 30 अप्रैल को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 997.46 अंक ऊपर 33,717.62 पर और निफ्टी 306.55 पॉइंट ऊपर 9,859.90 पर बंद हुए थे। शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी थी। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार, 1 मई को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 622.03 अंक नीचे 23,723.70 पर बंद हुआ था।

वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.20 फीसदी गिरावट के साथ 284.60 अंक नीचे 8,604.95 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.81 फीसदी गिरावट के साथ 81.72 पॉइंट नीचे 2,830.71 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट नो प्रॉफिट-नो लॉस में रहा था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।