कोटा में 61 कोरोना पॉजिटिव रोगी उपचार के बाद हुए नेगेटिव

0
520

कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी विंग में भर्ती 61 कोरोना पॉजिटिव रोगी उपचार के बाद नेगेटिव हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि इनमें 21 जनों की पहली बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 40 जनों की दूसरी बार आई रिपोर्ट नेगेटिव रही।

इससे पहले 16 अप्रेल को 49 रोगी उपचार के बाद नेगेटिव आए थे। इनमें 5 साल से 70 साल उम्र के रोगी शामिल है। उपचार के बाद नेगेटिव आने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। 18 से 40 वर्ष के युवाओं में जल्द रिकवरी हुई। खास बात यह है कि इनमें 30 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

डेढ़ लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि शनिवार को जिले में 152857 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें घर-घर सर्वे के 825 टीमों ने 30333 घरों के 144898 सदस्य इसमें कुन्हाड़ी लेंडमार्क बफर जोन, चन्द्रघटा के 9941 सदस्य, बापू बस्ती क्षेत्र बफर जोन भीमगंजमंडी के 12568 सदस्य भी शामिल हैं।

साथ ही ओपीडी में देखे गए 7780 मरीज, टोल नाके आदि के मिलाकर जिले में अब तक कुल 2748046 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शनिवार तक 1533 व्यक्ति होम क्वारंटाइन और 55 व्यक्ति क्वारंटाइन सेंटर में थे। आइसोलेशन वार्ड में 109 भर्ती थे।