5000mAh की बैटरी के साथ Realme 6i हुआ लॉन्च

0
1076

नई दिल्ली। रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 6i को म्यांमार में लॉन्च कर दिया है। रियलमी 6आई, पिछले साल लॉन्च हुए रियलमी 5आई का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 6i में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे। यह फोन व्हाइट मिल्क और ग्रीन टी कलर वेरियंट में मिलेगा।

Realme 6i की कीमत और उपलब्धता
रियलमी 6आई दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 3GB+64GB और 4GB+128GB वेरियंट शामिल हैं। इन दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः MMK 249,900 यानी करीब 13,000 रुपये और MMK 299,900 यानी करीब 15,600 रुपये है। म्यांमार में दोनों मॉडल को 18-26 मार्च के बीच प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

Realme 6i की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसमें Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमे माली G52 जीपीयू है।

Realme 6i का कैमरा
इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा भी 8 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।