कोटा। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को जीएमए प्लाजा के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। राकेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एक देश एक चुनाव व वक्फ संशोधन कानून को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जायेगा।
कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर एक देश एक चुनाव व वक्फ संशोधन कानून के लाभ के बारे में आमजन को बतायेंगे। दोनो विषयों को लेकर मण्डल स्तर पर कार्यक्रम होने है जिसको लेकर टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गयी।
जैन ने बताया की एक देश एक चुनाव से सार्वजनिक धन की बचत होगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा बलों पर तनाव कम होगा। सरकारी नीतियों का समय पर क्रियान्विती होगी। बार बार चुनाव के कारण बार-बार आचार संहिता लगने से प्रशासन चुनाव में व्यस्त हो जाता है। जिससे व्यापारी आमजन परेशान रहते हैं। एक देश एक चुनाव से सभी को फायदा होगा। देश विकसित राष्ट्र की तरफ बढेगा।
वक्फ कानून मुस्लिम समाज में उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो लंबे समय से हाशिये पर रहे, जिनकी आवाज अनसुनी रही, जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा। इसके माध्यम से मुख्य रूप से मुस्लिम माता, बहनों, गरीब और पसमांदा मुस्लिम भाइयों को लाभ मिलेगा।
संसद द्वारा पारित विधेयक पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के अधिकार की रक्षा में मददगार होगा। वक्फ बोर्ड के पास देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी जमीन है। उसके बावजूद मुस्लिम समाज का हित नहीं हो रहा। मोदी जी द्वारा इसमें संशोधन कर गरीब मुसलमान की भलाई का काम किया।
जैन ने बताया की एक देश एक चुनाव के लिये जिला टीम घोषित कर दी गयी है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व महापौर सुनिता व्यास, कार्यक्रम सहसंयोजक अरविंद सिसोदिया, के पी सिंह, और हीरालाल आर्य रहेगे।
इसी तरह वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के लिये जिला टीम में संयोजक पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींचीं, सहसंयोजक चंद्रशेखर नरवाल, निजामुद्दीन बबलू, महिप सिंह सोलंकी, इरशाद अली और साहिल मिर्जा रहेगे।