बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की 24 एवं 25 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

0
62

कोटा। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आव्हान पर बैंक इंडिया प्रबंधन के नकारात्मक रवैए के विरोध में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों द्वारा 24 एवं 25 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है।

बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉयज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष पदम कुमार पाटोदी एवं उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौड़ ने बताया कि 21 फरवरी 2025 को दिल्ली में संपन्न केंद्रीय श्रमायुक्त की मध्यक्षता में बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन एवं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के मध्य हुए समझौते के बाद प्रस्तावित स्थगित की गई है।

उन्होंने बताया कि समझौते की मुख्य बातों में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन ने 1706 लिपिकों के लिए आईबीपीएस को इंडेट कर दिया, जिसके अनुसार अप्रैल 2025 में उक्त लिपिकों की नियुक्ति होगी। बैंक ऑफ इंडिया में अतिरिक्त लिपिकों को भर्ती के लिए एक कमेटी बना दी गई है, जिसमें बैंक प्रबंधन की ओर 2 अधिकारी तथा फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के 2 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस कमेटी के आकलन पर अतिरिक्त लिपिकों का इंडेंट किया जाएगा। प्रबंधन तथा फेडरेशन के बीच गत 17 तथा 18 फरवरी की वार्ता में जिन स्टाफ सदस्यों के मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम के बकाया हैं, उनके लिए खुद के लिए 90 प्रतिशत तथा परिवार के लिए 70 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा।

कैजुअल वर्कर्स को भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करते हुए न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। शाखा स्तर पर मस्टरोल मेंटेन किया जाएगा। श्रम कानूनों के अनुसार बोनस भुगतान किया जाएगा।

प्रधान कार्यालय द्वारा सभी अंचलों को पत्र के माध्यम द्वारा सूचित कर दिया जाएगा तथा बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन एवं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के मध्य 17 व18 फरवरी को हुई वार्ता के अनुसार स्टाफ वेलफेयर के लिए आईओएम संख्या 170, 171 तथा 172 जारी कर दिया है।