नई दिल्ली। Economic Survey 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 पेश कर दिया। इकोनॉमिक सर्वे में अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की ग्रोथ रेट 6.3 और 6.8 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है।
सर्वे में कहा है कि भारत को इंफ्रा को बेहतर बनाने के लिए क्रिटिकल सामानों की बड़े पैमाने पर और क्वॉलिटी प्रोडक्शन में लिमिटेशन का सामना करना पड़ रहा है। वित्त मंत्री इस शनिवार को लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
इससे पहले, बजट सत्र के पहले दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबो धित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि ‘एक राष्ट्र , एक चुनाव ’ और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “हमारा एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत बनना।” उनका कहना है कि सरकार का फोस AI, हाउसिंग और हेल्थकेयर पर है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि सरकार के प्रयासों के कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष फोकस किया है।’’ राष्ट्रपति ने आठवें वेतन आयोग के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि का आधार बनेगा।