त्रिवेणी आवास विकास समिति बजरंग नगर की कार्यकारिणी का नवगठन

0
52

कोटा। बजरंग नगर, पुलिस लाइन कोटा स्थित त्रिवेणी आवास कॉलोनी की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। उक्त बैठक में कॉलोनी से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधानों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकारिणी का नवगठन और मनोनीत पदाधिकारी इस प्रकार हैं –

वरिष्ठ संरक्षक – जवाहर बंसल, संरक्षक- ख्याली राम मीणा, केडी शर्मा, महावीर जैन, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तालचिड़ी, महासचिव राजेंद्र यादव, सह सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष सुर ज्ञान मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कुल दीप सिंह राणा, उपाध्यक्ष यश मालवीय, अजय सिंह को मनोनीत किया गया। महिला विंग अध्यक्ष मीना सिंह, डॉ.नीलिमा श्रीवास्तव, मंजू मेहता को चुना गया। सह सचिव संदीप सिंह, प्रवक्ता व प्रेस प्रभारी सुनील माथुर आदि चुने गए।