शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, सेंसेक्स 83 हजार के करीब, निफ्टी ने भरी उड़ान

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Opened: लगातार 13वें सेशन में सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी बानी हुई है। अभी रिकॉर्ड ऊंचाई 82725 को टच करने के बाद सेंसेक्स 269 अंक ऊपर 82635 के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है। निफ्टी 50 भी 25333 का ऑल टाइम हाई बनाने के बाद अभी 84 अंकों की बढ़त के साथ 25320 पर है।

निफ्टी टॉप गेनर में बजाज ऑटो 2.17 पर्सेंट, हीरो मोटोकॉर्प 1.76 पर्सेंट, टाटा कंज्यूर 1.71 पर्सेंट, एचसीएल 1.64 पर्सेंट और एशियन पेंट्स 1.59 पर्सेंट की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। टॉप लूजर में टाटा मोटर्स, हिन्डाल्को, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी और ओएनजीसी हैं।

शेयर मार्केट की शुरुआत आज सितंबर के पहले कारोबारी दिन सोमवार को रिकॉर्डतोड़ रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स अब अपने कदम 87000 की ओर बढ़ा दिए हैं। निफ्टी की भी शुरुआत रिकॉर्ड तोड़ रही। सेंसेक्स 359 अंक ऊपर 82725 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी 97 अंकों की उछाल के साथ 25333 के नए ऑल टाइम हाई पर खुला।