स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग व डिस्पोजल का बहिष्कार, ब्राह्मण महासभा का निर्णय

0
59


कोटा। अखिल ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह व बैठक महासभा के विज्ञान नगर स्थित भवन में आयोजित किया गया। बैठक में कई निर्णय लेते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व प्लास्टिक के निषेध का निर्णय लिया गया।

अखिल ब्राह्मण महासभा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न प्रस्ताव पास किए, जिसके तहत महासभा के कार्यक्रम में डिस्पोजल का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया। कितनी भी बडी संख्या में कार्यक्रम होने पर भी डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया जाएगा। महासभा ने निर्णय लिया कि विदेशी वस्तुओं के उपयोग को न्यूनतम करते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाएगा और अपने सदस्यों को जागरूक करेंगे।

बुराइयों को त्यागें- संदीप शर्मा
अंत में मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कहा होली स्नेह मिलन की सार्थकता तभी है जब हम ब्राह्मण समाज में आ रही बुराइयों का त्याग कर समाज के मार्गदर्शक बनें। पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी व गोविंद जी शर्मा ने भी ब्राह्मणों को एकजुट व अपने धार्मिक आयोजनों को उत्साह, उमंग व्यापक स्तर पर मनाने की बात कही।

कृष्ण भजनों का लिया आनन्द
राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि कृष्ण भक्ति के रस में डूबे ब्राह्मण बंधुओं ने जम कर कान्हा के गीतों पर नृत्य किया। महिला व पुरुष फाग के रंग में रंग गए और फूल से होली खेलते रहे। फागोत्सव में महिला व पुरुषों ने फूलों से होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की। रमेश दाधीच, निमेश पुरोहित, गोपाल शर्मा, लेखा दुबे , सावित्री गौतम, अनिता शर्मा, रघुनन्दन शर्मा द्वारा प्रस्तुत भक्ति रस के भजनों ने सबका मन मोह लिया।

महासभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक संध्या के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा , विशिष्ठ अतिथि पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी , पूर्व शहर जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा , सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कौशल, प्रदेश महामंत्री गिर्राज शर्मा , वरिष्ठ समाजसेवी गीता शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने की।

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एमएम शर्मा, महिला अध्यक्ष एडवोकेट कल्पना शर्मा, उपाध्यक्ष लहरी शंकर गौतम, रघु नन्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा, नरेश पालीवाल, विजय भारद्वाज, मनोज शर्मा, महिला महामंत्री अम्बिका शर्मा , माया शर्मा, उपाध्यक्ष सूरज लता शर्मा, डॉ. सुशीला जोशी , उर्मिला गौतम, मीना दाधीच ,रेखा पालीवाल, गीता शर्मा सहित कई ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे ।