उठाव कमजोर बना रहने से उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख

0
80

चेन्नई। उड़द दाल में उठाव कमजोर बना रहने से उड़द में लिवाली सुस्त बनी हुई है, जिस कारण चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। हालांकि सप्ताहांत में आयातकों की बिकवाली कमजोर व पुछ परख बढ़ने से आयातित उड़द में कुछ सुधार दर्ज किया गया।

मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द एफएक्यू में 50 रुपए व एसक्यू में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8500 रुपए व एसक्यू 9450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार इस साप्ताह मुंबई उडद भी 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 8650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

बर्मा: निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व आयातकों की लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 20 डॉलर व एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 1015 डॉलर व एसक्यू 1120 डॉलर प्रति टन रह गए।

दिल्ली: बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू मे 50 रुपए व एसक्यू में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बहोतृ के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8900 रुपए व एसक्यू 9850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

मध्य प्रदेश: मांग सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6500/7500 रुपए गंजबासोदा 4500/8500 रुपए बीना 6000/7500 रुपए व करेली 5500/6002 रह गयी।

महाराष्ट्र: दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 7000/9400 रुपए अकोला 9400 रुपए लातूर 8000/9100 रुपए व अहमदनगर 8700/9200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

अन्य: बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में इस साप्ताह में 100 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में 200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9700 रुपए व विजयवाड़ा 9500/9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से चंदौसी उड़द में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में चंदौसी 8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

उड़द दाल: मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10300/11900 रुपए भाटापारा 11400/600 रुपए जलगांव 11700 रुपए मेरठ 9600/10600 रुपए व इंदौर 10600/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।