गंभीर बीमारी से पीड़ित को ट्रेन टिकट पर मिलती है 100 फीसदी तक छूट, जानिए कब

0
56

नई दिल्ली। Train Ticket Fare Discount: अगर आप भी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको रेलवे ट्रैन टिकट पर 100 फीसदी तक छूट प्रदान करता है। इस खबर में हम आपको बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों को रेल टिकट में मिलने वाली छूट के बारे में बता रहे है जिसे आपको जानना जरूरी है ताकी आप भी किसी को बता कर अपनी और दूसरों की मदद कर सके।

भारतीय रेलवे मरीजों और दिव्यांगों को टिकट के किराए में 100 प्रतिशत तक कि छूट देता है। तो चलिए जानते हैं कि किन बीमारियों में आपको टिकट के किराए पर कितना छूट मिलेगा और इस छूट को लेने के लिए आपको क्या करना होगा और आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। जानिए हर सवाल का जवाब।

किन बीमारियों में टिकट किराए पर कितनी छूट
कैंसर: अगर किसी व्यक्ति को कैंसर है और वो इलाज करवाने के लिए किसी दूसरे शहर ट्रेन के माध्यम से जाना चाहता है तो रेलवे SL/3A क्लास में उस यात्री को और उसके साथ यात्रा कर रहे उनके साथी को टिकट में 100 प्रतिशत तक की छूट देती है।
2A/CC में टिकट पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। 1A/2A में टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।
थैलेसीमिया: अगर किसी व्यक्ति को थैलेसीमिया है और वो इलाज करवाने के लिए किसी दूसरे शहर ट्रेन के माध्यम से जाना चाहता है तो रेलवे 1A/2A/3A/SL/CC क्लास में 75 प्रतिशत छूट देती है।
इसके अलावा 1A/2A में 50 प्रतिशत छूट देती है। इस बीमारी के लिए रेलवे 100 प्रतिशत छूट नहीं देती। यहां ध्यान दें कि मरीज के साथ-साथ उनके साथी के टिकट पर भी यह छूट मिलती है।
हार्ट सर्जरी: 1A/2A/3A/SL/CC क्लास में मरीज और उसके साथी को 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। 1A/2A में 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।

ऑपरेशन/किडनी पेशेंट (डायलिसिस): 1A/2A/3A/SL/CC क्लास में मरीज और उसके साथी को 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। 1A/2A में 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।

टीबी: 1A/2A/SL क्लास में मरीज और उसके साथी को 75 प्रतिशत की छूट मिलती है।

एनीमिया: 2A/3A/SL/CC क्लास में मरीज और उसके साथी को 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।

हीमोफिलिया: 1A/2A/3A/SL/CC क्लास में मरीज और उसके साथी को 75 प्रतिशत की छूट मिलती है।

कुष्ठ रोगी, जिन्हें इन्फेक्शन न हो
1A/2A/SL क्लास में मरीज और उसके साथी को 75 प्रतिशत की छूट मिलती है।

किन दिव्यांगों को किराए में कितनी मिलती है छूट
मानसिक रूप से कमजोर: 1A/2A/3A/SL/CC क्लास में यात्रा कर रहे इस तरह के दिव्यांगजनों को और उनके साथ यात्रा कर रहे उनके साथी को टिकट किराए में 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। 1A/2A/MST में टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।

दृष्टिहीन: 1A/2A/3A/SL/CC क्लास में यात्रा कर रहे इस तरह के दिव्यांगजनों को और उनके साथ यात्रा कर रहे उनके साथी को टिकट किराए में 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। 1A/2A/MST में टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।

डेफ-म्यू: 1A/2A/SL/MST/QST में टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
ध्यान दें की राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के 3A/CC टिकट पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाती है।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
टिकट के किराए पर अगर छूट चाहिए तो बीमार यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट की कॉपी और दिव्यांग यात्रियों को डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट की कॉपी टिकट के साथ जमा करवाना होगा।

कहां से लेना होगा टिकट
आपको अगर यह छूट लेनी है तो आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर टिकट लेनी होगी। ऑनलाइन यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि दिव्यांग व्यक्ति अपनी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के साथ ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकता है।हालांकि यह लाभ तभी मिलेगी जब यात्रा 300 किमी से अधिक की हो। छूट मिलने के बाद अगर आप बीच में कहीं उतरना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आपको टीटीई को देनी होगी।