राजस्थान स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला राष्ट्रीय प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित

0
85

कोटा। National Managing Committee of IRCS Election: समाजसेवी व राजस्थान इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला गुरुवार को नई दिल्ली में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय प्रबंध समिति के चुनाव में सदस्य निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी रेडक्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय के महासचिव आरके जैन ने बताया कि गुरुवार को  सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध समिति के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें प्रबंध समिति में 12 सदस्य चुने गए।

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण देश को 4 जोन में विभाजित किया गया है। सभी जोन से 21 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग कर 12 सदस्यों को चुना है। समिति का कार्यकाल  2 वर्ष का होगा। देश भर में चल रही इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को निर्देशन व नियंत्रण का कार्य समिति करेगी।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  एव चेयरमैन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हैं। इस अवसर पर कोटा से जगदीश जिंदल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर, महेंद्र शर्मा स्टेट रेडक्रॉस सदस्य राजेंद्र कुमार जैन स्टेट रेडक्रॉस सदस्य भी साथ रहे।

जनता के दुख-दर्द का साथी बनेगा रेडक्रॉस
राजेश कृष्ण बिरला ने अपने निर्वाचन होने पर सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी में प्रतिनिधित्व मिलना गौरव की बात है। हम अधिक सक्रियता व प्रमुखता  के साथ जनहित व लोक कल्याण के कार्य को मंच पर रख सकेंगे। रेडक्रॉस की आवश्यकता व कार्यों को सजगता के साथ दिल्ली से पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा। जनता के हर दुख-दर्द में रेडक्रॉस साथी बनकर हमदर्द बनेगा।

कोटा मे हर्ष की लहर
राष्ट्रीय स्तर पर कोटा का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेश कृष्ण बिरला के चुनाव,में विजय होने के समाचार से कोटा में हर्ष की लहर दौड़ गई। बिरला को राजनैतिक, समाजसेवी व उद्यमियों सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की और कोटा के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर बधाई दी है। उन्होने शुभकामनाओं में कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि अंतरराष्ट्रीय संस्था रेडक्रॉस के राष्ट्रीय प्रबंध समिति में कोटा को स्थान मिला है। राजेश कृष्ण बिरला के निर्देशन में रेडक्रॉस सोसायटी जनसेवा की नई मिसाल बनेगी।