हीरो ने भारत में लॉन्च किया 125cc के दमदार इंजन के साथ नया स्कूटर

0
95

नई दिल्ली। हीरो ने भारत में डेस्टिनी 125 का सबसे सस्ता वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,499 रुपए है। ये प्राइम वैरिएंट एक्सटेक मॉडल के XL से 7,749 रुपए और VX वैरिएंट से 14,239 रुपए सस्ता है। बता दें कि एक्टिवा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76,234 रुपए है। यानी इन दोनों की कीमत में 4,735 रुपए का अंतर है।

इसके डिजाइन और फीचर्स में कम कीमत की झलक भी दिखाई देती है। ये प्राइम को एक्सटेक वैरिएंट से अलग करती है। इस स्कूटर में पुरानी स्टाइल को वापस ला दिया है। बॉडीवर्क में एक बड़ा हेडलैंप, बॉडी-कलर मिरर, सिंगल-पीस ग्रैब रेल और एक सिंगल-टोन सीट शामिल है, जो एक्सटेक के क्रोम-फिनिश मिरर से अलग बनाती है।

बैक रेस्ट के साथ ग्रैब रेल और एक डुअल-टोन सीट है। प्राइम ट्रिम में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फ्रंट मोबाइल चार्जिंग पोर्ट की भी कमी है। इसमें एक अंडर सीट चार्जिंग पोर्ट, एक अंडर सीट लैंप, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर और एक सेमी-डिजिटल कंसोल शामिल है।

हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम में एक्सटेक के एलॉय व्हील की तुलना में स्टील व्हील मिलते हैं। यह 10-इंच के रिम्स पर चलता है जो सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक से जुड़े हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर ड्रम दिए हैं। हालांकि प्राइम वैरिएंट के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं।

यह 124.6cc, एयर-कूल्ड इंजन द्वारा ऑपरेट होता है, जो 9bhp और 10.36Nm का जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गा है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। वहीं, इसका वजन 115 किलोग्राम है। इसे पर्ल सिल्वर व्हाइट और नेक्सस ब्लू नोबेल रेड कलर में खरीद पाएंगे।