इंदौर किराना/ मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गिरावट

0
107

इंदौर। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को‌ मूंगफली तेल 30 रुपये‌ एवं‌ सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 25 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। तिलहन में सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। स्थानीय सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में शक्कर एवं साबूदाना में ग्राहकी अच्छी रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5800 से 5900, सोयाबीन 4800 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1670 से 1690, सोयाबीन रिफाइंड तेल 945 से 950, सोयाबीन साल्वेंट 920 से 925, पाम तेल 995 से 1000 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1850, कपास्या खली देवास 1850, कपास्या खली उज्जैन 1850, कपास्या खली खंडवा 1825, कपास्या खली बुरहानपुर 1825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2750 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर-गुड़: शक्कर 3760 से 3800, शक्कर (एम) 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। गुड़ भेली 3250 से 3500, गुड़ कटोरा 3500 से 3600, गुड़ लड्डू 3550 से 3600, गुड़ ग्लास 3600 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 120 से 140 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2100 से 4150 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 165, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 130 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 6700 से 7700, पैकिंग में 8000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1320, तंदूरी आटा 1800, मैदा 1350, रवा 1450, चना बेसन 3375 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।