धाकड़ समाज का गणगौर महोत्सव आज, सजी धजी महिलाएं करेंगी कैटवॉक

0
118

चुनी जाएंगी नखराली गणगौर, ईसर गणगौर की झांकी के साथ निकलेगी बारात

कोटा। अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई का स्नेह मिलन एवं गणगौर महोत्सव रविवार को दोपहर 1 बजे विनोबा भावे नगर स्थित धरणीधर गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गुंजन नागर ने बताया कि समारोह के दौरान ‘नखराली गणगौर’ और गणगौर थाली डेकोरेशन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह में पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाएं संगीत की धुन पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। गणगौर क्वीन प्रतियोगिता तीन राउंड में संपन्न होगी। जिसमें इंट्रोडक्शन, टैलेंट राउंड और क्वेश्चन राउंड होंगे। इस दौरान महिलाएं लहंगा चुन्नी और सीधा पल्ला साड़ी में उपस्थित होंगी। महिलाओं की क्विज प्रतियोगिता में राजस्थानी परंपरा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस अवसर पर गणगौर की झांकी बनाई जाएगी। वहीं ईसर की बारात व वरमाला का भी भव्य आयोजन होगा। ईसर गणगौर नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

गुंजन नागर ने बताया कि कार्यक्रम में अटरू प्रधान वंदना नागर, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनुसूईया नागर, शरणलता मेहता, रमा मेहता, स्नेहलता मालव, अरूणा नागर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समिति संयोजक और पदाधिकारी घर घर जाकर महिलाओं को आमंत्रित कर रही हैं। समितियों में पूजा नागर, अर्चना नागर, आरती नागर, कविता, रमा मंडलोई, रेखा नागर, भूलेश नागर, प्रिया, गिरिजा, दीपा, प्रियंका को लिया गया है।