आयातकों-निर्यातकों के लिए सागर-सेतु मोबाइल ऐप लॉन्च

0
146

नई दिल्ली। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक की उपस्थिति में राष्ट्रीय रसद पोर्टल (समुद्री) सागर-सेतु मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस मौके पर बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सोनोवाल ने कहा कि यह ऐप उन गतिविधियों की वास्तविक समय की जानकारी देगा, जो आमतौर पर आयातक, निर्यातक और सीमा शुल्क दलाल की पहुंच में नहीं होती हैं, जिसमें जहाज से संबंधित जानकारी, गेट, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और लेनदेन शामिल हैं।

यह आयात और निर्यात की निकासी प्रक्रिया जैसे कंटेनर फ्रेट स्टेशन शुल्क, शिपिंग लाइन शुल्क, परिवहन शुल्क आदि के लिए आवश्यक भुगतान के लिए डिजिटल लेनदेन को भी सक्षम बनाता है।

उन्होंने कहा, नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (मरीन) का सागर-सेतु ऐप कस्टोडियन को हैंडहेल्ड डिवाइस पर कार्यात्मकताओं तक आसानी से पहुंचने में मदद करेगा। मोबाइल ऐप डेटा गतिशीलता सुनिश्चित करेगा।

ऐप से व्यापारियों को होगा लाभ
पोर्ट शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, सागर-सेतु ऐप से व्यापारियों को लाभ होगा और अनुमोदन और अनुपालन के लिए कम टर्नअराउंड समय के साथ सुविधा में सुधार होगा। संचालन और ट्रैकिंग की दृश्यता में वृद्धि होगी। मंत्रालय ने कहा, ऐप से सेवा प्रदाताओं को लाभ होगा और रिकॉर्ड और लेन-देन पर नज़र रखने में मदद मिलेगी।