कोटा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शक्ति महोत्सव फागुन के रंग मनाया जाएगा

0
143

इंडियन आइडल फेम सिंगर वैशाली आएंगी

कोटा। शहर में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शक्ति महोत्सव फागुन के रंग आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन 5 मार्च रविवार को मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। आबकारी अतिरिक्त आयुक्त सुनीता डागा और महा मंडलेश्वर हेमा सरस्वती, राखी गौतम ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

पीसीसी सचिव राखी गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों की तादाद में महिलाएं मौजूद रहेंगी। इसमें फाग महोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही इंडियन आइडल फेम सिंगर वैशाली रैकर भी अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाएंगे जिसमें नृत्य नाटिका होगी।

इसके अलावा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा और महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं और उन्हें दूर करने को लेकर चर्चा होगी। महिला सशक्तिकरण के उदाहरण को महिलाओं के सामने पेश किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए दक्षिण विधानसभा इलाके के हर घर में निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।