टोयोटा ने Tesla को टक्कर देने के लिए पेश की 599km की रेंज के साथ bZ3 EV

0
200

नई दिल्ली। Toyota bZ3 EV: वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी नई कार bZ3 EV से पर्दा उठाया है, जो टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) से मुकाबला करेगी। इस सेडान इलेक्ट्रिक कार की बिक्री अगले साल से चीन में शुरू की जाएगी।

इसके बाद इसे यूरोप और एशिया के अन्य बाजारों में बेचा जाएगा। इस कार की खासियत है कि एक बार चार्ज करने पर इसे 599 किमी की दूरी तक चलाया जा सकता है। तो चलिए टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक सेडान कार के बारे में जानते हैं।

पावरट्रेन: पावरट्रेन के रूप में टोयोटा bZ3 इलेक्ट्रिक सेडान कार को eTNGA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कार को BYD की ब्लेड लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी तकनीक मिलती है, जो 10 साल बाद भी 90 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर सकती है। इसके पावर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कार निर्माता का दावा है कि bZ3 की रेंज लगभग 599 किमी है।

लुक: लुक और डिजाइन की बात करें तो bZ3 EV सेडान कार काफी हद तक टोयोटा की कोरोला कार की तरह दिखती है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप और बोनट की पूरी लंबाई पर एलईडी हेडलाइट दी गई है। साथ ही विंड रजिस्टेंस वाले रियर बम्पर और एल्यूमीनियम व्हील्स के साथ इस कार को लाया गया है। bZ3 की लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,835mm और ऊंचाई 1,475mm है। इस लंबाई के साथ यह टेस्ला मॉडल 3 से बड़ी बन जाती है।