अर्चना गिल्डा बनी मणिकर्णिका, 2100 दियों से आरती बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
282

शंखनाद 2022: अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन का अधिवेशन

कोटा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से लैण्डमार्क सिटी कोटा में आयोजित शंखनाद 2022 के दूसरे दिन कौन बनेगी मणिकर्णिका, ताजपोशी एवं मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया

महिला अधिकार उत्थान सुरक्षा एवं सशक्तिकरण समिति प्रभारी गिरिजा सारडा नेपाल ने बताया कि महिला मण्डल की ओर से जिला स्तर तक हर राज्य में लीक से हटकर विशेष कार्य करने वाली महिलाओं के लिए मणिकार्णिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 33 महिलाओं को चुनाव इस प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। यह महिलाएं ड्रेन पाॅयलेट, बाॅक्सर, स्पोर्ट रेफरी सहित विभिन्न विधाओं में कार्यरत थीं।

यह भी पढ़िए
‘शंखनाद’ का दूसरा दिन 3 विश्व रिकॉर्ड के नाम

इनका पांच राउण्ड के माध्यम से चुनाव किया गया। अंतिम टेलेन्ट राउण्ड के माध्यम से मणिकर्णिका की ताजपोशी की गई। इस प्रतियोगिता के लिए नेटफ्लिक्स शो इंडियन मैचमेकिंग से सीमा टापरिया मुंबई, फ़ोर्ब्स मैगजीन में एशिया की टाॅप 100 महिलाओं में शामिल बैंगलोर की रोहणी मूंदडा व कोटा की यूट्बर एवं लाईफ कोच सपना अग्रवाल ने जज की भूमिका का निर्वहन किया। प्रतियोगिता में यशोदा मंडोवरा, अर्चना गिल्डा, आरती काबरा, तृप्ति बिहानी व आरती राठी को अंतिम पांच में स्थान मिला। अर्चना गिल्डा सभी प्रतिभागियों में श्रेष्ठ चुनी गई और उन्हे मणिकर्णिका बनाया गया। दूसरे स्थान पर अर्पिता काबरा व तृतीय स्थान पर यशोदा मंडोवरा रही।

2100 इलेक्ट्रिक दियों से आरती बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड
राष्ट्रीय पर्व एवं सांस्कृतिक समिति प्रभारी पुष्पा सोमानी एवं कार्यालय मंत्री कार्यालय मंत्री मधु बाहेती ने बताया कि देर रात शरद उत्सव महारास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की तैयारी राष्ट्रीय पर्व एवं सांस्कृतिक समिति प्रभारी पुष्पा सोमानी द्वारा की गई। पांचों अंचल को अलग-अलग थीम दी गई थी। सभी ने बहुत ही खूबसूरत तैयारी के साथ अपना प्रेजेंटेशन दिया। सभी अंचलों के लिए गोविंद माहेश्वरी द्वारा भजन गाए गए। गिर्राज मित्र मंडल द्वारा महारास की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने 2100 इलेक्ट्रिक दिए के साथ एक साथ आरती की और इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। सभी को आरती के बाद भोग स्वरूप खीर का प्रसाद वितरित किया गया।