जोसा काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स और संस्थानों की सूची जारी

0
282

नई दिल्ली। JOSAA Counseling Seat matrix 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने जोसा काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स और हिस्सा लेने वाले संस्थानों की सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, वे जोसा की आधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाकर इस लिस्ट को देख सकते हैं।

जोसा 12 सितंबर को जेईई काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर जेईई काउंसलिंग और अपने पसंदीदा बीटेक कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सीट मैट्रिक्स के मुताबिक कुल 54477 सीटों पर एडमिशन होंगे।

सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देश के 23 संस्थानों में कुल 16598 सीटें पर दाखिला होगा। इनमें से 1567 सीटें महिलाओं के लिए हैं। आईआईटी संस्थानों में पिछले साल की तुलना में सीटों की संख्या 366 अधिक है। महिलाओं के लिए पिछले साल 1,534 सीटें थीं।

इसी तरह ट्रिपल आईटी ( IIIT) की 980 तथा जीएफटीआई (GFTIs) में 681 सीटें बढ़ी हैं। NIT में कुल 23245 सीटों पर एडमिशन होंगे। GFTI में एडमिशन के लिये 6 759 सीटें मौजूद हैं।

IIT बॉम्बे में इस साल 1,360 सीटें हैं जबकि IIT दिल्ली में 1,209 हैं। आईआईटी मद्रास में 1,133, खड़गपुर में 1869 और रुड़की में 1,353 सीटें हैं।जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा देते हैं। लेकिन इस वर्ष जेईई एडवांस्ड के लिए सिर्फ 1,60,038 ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें सिर्फ 1,56,089 ने परीक्षा दी।

जोसा सीट मैट्रिक्स डायरेक्ट लिंक

काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां

  • JOSAA काउंसलिंग के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन josaa.nic.in पर 12 सितंबर से शुरू होगा।
  • 18 और 20 सितंबर को दो मॉक सीट अलॉट की जाएंगी। चॉइस बदलने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार उन्हें लॉक कर सकेंगे।
  • काउंसलिंग 6 राउंड में कराई जाएगी। पहला सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 23 सितंबर को जारी किया जायेगा।
  • फीस पेमेंट, डाक्यूमेंट अपलोड कैंडिडेट को 23 से 26 सितंबर के बीच करना होगा।
  • दूसरी लिस्ट 28 सितंबर को जारी की जायेगी।
  • तीसरी लिस्ट 3 अक्टूबर को व छठीं और फाइनल लिस्ट 16 अक्टूबर के दिन जारी की जाएगी।