CBSE 10वीं की टर्म 2 परीक्षा के परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

0
282

नई दिल्ली। CBSE Board 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर को कक्षा 10वीं की टर्म 2 परीक्षा के परिणाम की घोषित कर दिए हैं। 12th के परिणामों की तरह 10th में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

2022 की बोर्ड की परीक्षा में कुल 35 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 10वीं के छात्रों की संख्या 2093978 थी। इस वर्ष 10वीं में 1976668 छात्र पास हुए हैं। विद्यार्थियों का कुल पासिंग परसेंट 94.40 रहा जिसमें लड़कियों का पासिंग परसेंट 95.21 और 93.80 परसेंट लड़के पास हुए।

Direct link पर यहां क्लिक करें

90 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्र सफल
कक्षा 10वीं में ट्रांसजेंडर छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्र सफल हुए हैं। इसी के साथ आपको बता दें, 10वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने फिर से लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में 95.21 प्रतिशत लड़कियां और 93.80 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें, इस साल कक्षा 12वीं में 92.71% छात्र पास हुए हैं।

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें परिणाम

  • स्टेप 1- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- वेबसाइट पर जाने के बाद आधार नंबर या फोन नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • स्टेप 3- उसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के फोल्डर पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- ‘सीबीएसई 10वीं नतीजे 2022’ वाली फाइल पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5- क्लिक करने के बाद सीबीएसई 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • स्टेप 6- उम्मीदवार 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी जरूर रख लें।

रिजल्ट कैसे करें चेक

  • स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. और cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें और एक नई वेबसाइट खुल जाएगी।
  • स्टेप 3- होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर, स्कूल कोड नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी) दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्टेप 6- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • स्टेप 7- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।