RSMSSB JE Result 2022: जेई परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें

0
356

अजमेर। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने RSMSSB JE यानी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग के लिए जेई की परीक्षा 18 मई को, उसके बाद 19 मई को जेई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा और 20 मई को जेई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा दो शिफ्टों में- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और 2 :30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

  • RSMSSB JE Result 2022 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • RSMSSB JE Result 2022 Direct Link
  • RSMSSB JE Result 2022 इन स्टेप्स से करें चेक
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए RSMSSB JE Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब List of selected candidates पर क्लिक करें।
  • अब एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।

बता दें कि यह भर्ती अभियान 1,092 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरने के लिए है। जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफलता मिली है उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके मासिक वेतन के रूप में 33,800 रुपये का भुगतान किया जाएगा।