गौतम अडाणी को पछाड़ मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

0
184

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को पछाड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बीते दो दिनों में RIL के शेयर की कीमतों में आए उछाल के कारण अंबानी कि नेटवर्थ 99.7 अरब डॉलर (करीब 7.73 लाख करोड़ रुपए) हो गई। अडाणी की नेटवर्थ 98.7 अरब डॉलर (7.66 लाख करोड़ रुपए) है। फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट में भी मुकेश अंबानी आगे निकल गए हैं।

ब्लूमबर्ग की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 8वें और गोतम अडाणी 9वें नंबर पर है। पहले नबंर पर टेस्ला और स्पेसएक्स को CEO एलन मस्क है। उनकी नेटवर्थ 227 अरब डॉलर यानी करीब 17.6 लाख करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस है जिनकी नेटवर्थ 149 अरब डॉलर (करीब 11.5 लाख करोड़ रुपए) है। तिसरे नंबर पर 138 अरब डॉलर (10.71 लाख करोड़ रुपए) फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट है। वो LVMH के चेयरमैन है। LVMH दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स मेकर कंपनी है।

फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी 6वें नंबर पर
फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट में मुकेश अंबानी 104.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 6वें नंबर पर है। गौतम अडाणी 100.3 अरब डॉलर के साथ 9वें नंबर पर है। फोर्ब्स के अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ 233.7 अरब डॉलर है। 158 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर जेफ बोजेस है जिनकी नेटवर्थ 151.2 अरब डॉलर है।