जनता जागृत होगी तभी देश सशक्त बनेगा- माहेश्वरी

0
215

कोटा। जनता की आवाज फाउंडेशन एवं युवा शक्ति का सम्मिलित दीपावली स्नेह मिलन समारोह गायत्री शक्तिपीठ सभा हॉल में आयोजित किया गया । दीपावली स्नेह मिलन समारोह का संचालन फाउंडेशन की अनीता चौहान ने करते हुए कहा कि विविध गतिविधियों के माध्यम से कोटा सम्भाग को भारत एक नाम एक राष्ट्र मुहिम से जोड़ा जाएगा।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व राष्ट्रीय समन्वयक शंकर आसकंदनी ने मुख्य अतिथी प्रोफेसर अरविंद सक्सेना, विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर अरुण त्यागी, संरक्षक जी डी पटेल, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी व युवाशक्ति के अध्यक्ष डॉक्टर अमित सिंह राठौड़ और उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जीडी पटेल पटेल ने भारत को भारत कहने के लिए सभी स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान शुरू करने की आवश्कता पर बल दिया । कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने व्यापारियों के बीच इसे प्रचलित करने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि जनता जागृत होगी तभी देश सशक्त बनेगा। आज आवश्यकता है देश को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए एक भाषा एवं एक राष्ट्र का नाम जिससे देश एकजुट नजर आता है। हमें विश्व की शक्ति के रूप में उभरना है। माहेश्वरी ने कहा कि सभी वर्गों को इसमें आगे आना चाहिए और इसे जनता की आवाज बनाना चाहिए।

प्रसिद्ध इतिहासविद अरविंद सक्सेना ने भारत के सम्पूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को भारत कहा जाए के लिए संविधान में संशोधन के लिए संस्था के अभियान को अपना समर्थन दिया। महासचिव श्यामलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता, स्काउट व समाजसेवी यज्ञदत् हाड़ा, जल संरक्षण के बृजेश पटेल, सर्प विशेषज्ञ विनीत महोबिया आदि भी मौजूद थे। डॉक्टर अमित सिंह राठौर ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सबका आभार प्रकट किया ।