Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 5769

आयकर रिटर्न की आखिरी तारीख बढ़ाने से सीबीडीटी का इंकार

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की समय अवधि को आगे बढ़ाने के मना कर दिया है। शनिवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से स्पष्ट किया गया है। सीबीडीटी ने कहा है कि सभी टैक्सपेयर्स समय पर रिटर्न फाइल कर दें। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

एक जुलाई से देशभर में वस्तु एऴं सेवाकर व्यवस्था लागू हो गई है। कुछ व्यापारी संगठनों के साथ सीए (चार्टेड एकाउटेंट) सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह अभी जीएसटी में उलझे हुए हैं। इस कारण आयकर रिटर्न फाइल करने का समय नहीं मिल पा रहा है। वे मांग कर रहे हैं कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की मियाद को 31 जुलाई से आगे बढ़ाया जाए।

लेकिन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख को लेकर स्पष्टता आने के बाद से यह साफ हो गया है कि सरकार की फिलहाल तारीख आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। मसलन, इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए केवल दो दिन शेष हैं। 

 

जीएसटी लगने से एक्सपोर्टर्स की राह और आसान, देखिए वीडियो

0

कोटा। एक्सपोर्ट पर जीएसटी लगने से एक्सपोर्टर्स की राह और आसान हो गई है। जिनका वैट के समय इनपुट क्रेडिट नहीं मिलता था, अब वह भी जीएसटी में मिल जायेगा। यह मानना है युवा एक्सपोर्टर उत्कर्ष कालानी का।

एक्सपोर्ट पर जीएसटी का असर जानने के लिए हमारे चैनल LEN-DEN NEWS ने सेंड स्टोन के युवा एक्सपोर्टर उत्कर्ष से बातचीत की। जीएसटी को लेकर वह क्या सोचते हैं ? यह जानने के लिए आइये देखिये वीडियो –

जीएसटी में MSME सेक्टर की अनदेखी, देखिये वीडियो

0

कोटा। जीएसटी कॉन्सेप्ट अच्छा है। परतु सरकार ने इसे लागू करने से पहले MSME सेक्टर को अनदेखा कर दिया। लघु उद्योगों को बड़े उद्योगों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। यह कहना है लघु उद्योग काउन्सिल ऑफ़ कोटा के प्रेसिडेंट LC BAHETI का। 

बाहेती ने हमारे चैनल LEN-DEN NEWS के साथ बातचीत में बताया कि जो टैक्स की दरें बड़े उद्योगों के लिये है, वही छोटे उद्योगों के लिए है। ऐसे में लघु उद्योग कैसे बड़े उद्योगों के सामने टिक पाएंगे।आइये लघु उद्यमियों की पीड़ा जानने के लिए देखिये यह वीडियो —-

पीएफ पेंशनधारकों को मिल सकता है मेडिकल बेनिफिट

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी पेंशनधारकों के लिए मेडिकल बेनिफिट की एक स्कीम लेकर आ रही है, बशर्ते उन पेंशनधारकों का एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) का मेंबर होना जरूरी है। साथ ही सरकार एंप्लॉयी पेंशन स्कीम (ईपीएस) में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय कमिटी भी बनाने की बात कर रही है।

केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी देते हुए बताया, ‘कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के साथ मिलकर हम उन पेंशनधारकों के लिए एक मेडिकल बेनिफिट स्कीम ला रहे हैं जो ईपीएफ के मेंबर हैं।’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह एक अंशदायी चिकित्सा लाभ योजना है, इस पर विस्तार से काम किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मैंने निर्देश दिया है कि ईपीएस 1995 का पूरा मूल्यांकन किया जाए, अगर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाए।’ दत्तात्रेय ने आरपीएस मेंबर एनके प्रेमाचंद्रन के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। प्रेमाचंद्रन ने ईपीएस स्कीम के तहत 59 लाख पेंशनधारकों के कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाने को कहा था।

प्रेमाचंद्रन ने ईपीएस स्कीम के तहत पेंशन 1,000 रुपये से 3,000 रुपये करने के लिए कहा। उन्होंने बगैर क्लेम किए गए 27,000 करोड़ रुपये के प्रोविडेंट फंड का उपयोग करके पेंशनधारकों के लिए आवासीय योजना जैसी कल्याणकारी स्कीमों के क्रियान्वयन की बात भी कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईपीएफ ग्राहकों के लिए ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ स्कीम लॉन्च की है।

राजस्थान में अब कॉलेज से बंक नहीं मार सकेंगे छात्र, लगेगी बायॉमीट्रिक अटेंडेंस

जयपुर। राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज बंक करने वाले छात्रों को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। बुधवार को कॉलेजों में बायॉमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने का आदेश डिविजनल हेडक्वॉर्ट्स को दिया गया।

साथ ही यह नियम निर्धारित किया गया है कि कॉलेज के प्रफेसर भी दिन में 2 बार कॉलेज प्रवेश और कॉलेज से जाते वक्त उन्हें अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इस वक्त कॉलेज में प्रफेसर सिर्फ एंट्री के वक्त ही बायॉमीट्रिक अटेंडेंस में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा, ‘भरतपुर में जब मैं अभी हाल ही में दौरे पर गई थी, उस वक्त मुझे कुछ स्टूडेंट्स ने ही बायॉमीट्रिक अटेंडेंस का सुझाव दिया था। मुझे यह सुझाव बहुत सकारात्मक लगा।

बुधवार को विभागीय बैठक में हमने इस सुझाव पर चर्चा की और फिर प्रस्ताव को पास कर दिया गया।’ शिक्षा मंत्री कहती हैं, ‘पहले हमारी योजना थी कि सुझाव भरतपुर से आया है तो इसे वहीं पर लागू किया जाए।

हालांकि, बाद में हमने सोचा कि यह एक सकारात्मक सुझाव है और कॉलेज बंक करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकती है। इन सभी पक्षों पर विचार करने के बाद ही इस प्रक्रिया को पूरे राज्य में इसी अकैडमिक सेशन से लागू करने का फैसला कर लिया गया।’

आयकर संशोधन जो आप नहीं जानते, देखिए वीडियो

कोटा। आयकर रिटर्न फाइल करने के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने रिटर्न से सम्बन्धी कुछ संशोधन किये है। यह जानने के लिए आप हमारा यह वीडियो देखिए। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रमोद लाहोटी ने आयकर रिटर्न और आयकर संशोधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।आयकर रिटर्न भरने से पहले आपके लिए यह समझना जरुरी है। 

ट्रेन में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, चला सकेंगे फेसबुक और व्हाट्सऐप

0

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान अब रेलवे यात्रियों को वाई-फाई का एक्सेस भी मिलेगा। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सर्विस शुरू करने के बाद रेलवे देश भर में चलने वाली प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी इसको शुरू करने जा रहा है। हालांकि अभी यह सर्विस तेजस, गतिमान, दिल्ली-हावड़ा राजधानी और कुछ शताब्दी ट्रेनों में दे रहा है। 

अभी सैटेलाइट से दी जा रही है सर्विस
इन तेज रफ्तार ट्रेनों में फिलहाल सैटेलाइट के जरिए वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है। लेकिन यह काफी महंगा पड़ता है। अब रेलवे पूरे ट्रैक पर थोड़े-थोड़े अंतराल पर वाई-फाई डिवाइसेस लगाएगी, जिससे लोगों को इंटरनेट मिलने में किसी तरह का कोई मुश्किल न आए। रेलवे में फिलहाल रोजाना 23 मिलियन लोग यात्रा करते हैं। 

IIT चेन्नई और C-DOT के साथ मिलकर के हो रही है तैयारी
रेलवे वाई-फाई सेवा को शुरू करने के लिए आईआईटी चेन्नई और सी-डॉट के साथ मिलकर के इस सेवा को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अभी इसके लिए बंगलुरू-चेन्नई सेक्शन को पायलेट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।

रेल द्वारा पिछले वित्त वर्ष में 8221 मिलियन यात्रियों को अपने गंतव्य तक यात्रा की। वहीं पूरे देश में इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की संख्या 430 मिलियन है। एक अनुमान के मुताबिक लोग महीने भर में 1.25 जीबी डाटा का प्रयोग करते हैं।

बारां-झालावाड़ में मानसून सक्रिय, रेल मार्ग बाधित

0

जयपुर। राजस्थान के पाली, जालौर और सिरोही जिलों को तर करने के बाद अब मानसनू ने कोटा सम्भाग का रूख किया है। बीती रात से सम्भाग के झालवाड़ और बारां जिलों के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

झालवाड़ जिले के चौमहला रेलवे स्टेशन पर कटाव के कारण ट्रैक पर पानी भर गया और सुबह करीब दो घंटे से एक इंटरसिटी गाड़ी यहां अटकी हुई है। ट्रैक पर पानी आने से दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग बाधित हो गया है। उधर बारां के भी कई हिस्सों में जम कर बारिश हो रही है और नदी-नालों में उफान आ गया है।

राजस्थान में अब तक कोटा सम्भाग में सबसे कम बारिश हुई थी। बारां, झालावाड़ में अच्छी बारिश का इंतजार हो रहा था। बीती रात से इन जिलों में कई स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

उधर जालौर जिले के सांचौर कस्बे और आस-पास के गांवो में पानी भरा हुआ है और बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन जवाई बांध से पानी छोडने के कारण यहां पानी का भराव लगातार बना हुआ है।

रोटरी क्लब बनाएगा कोटा में अस्पताल, देखिए वीडियो

कोटा। रोटरी क्लब कोटा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में हमेशा अग्रणीय रहा है। चाहे स्वास्थ्य से जुड़ा मसला हो या फिर शिक्षा का। क्लब पहली बार अमेरिका के सहयोग से शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल शुरू करने वाला है। 

रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट एके जैन से LEN-DEN NEWS चैनल ने उनकी भावी योजनाओं के बारे में बातचीत की। देखिए यह वीडियो, आप भी जानिए क्या है उनकी योजनाएं—