• Home
  • बिज़नेस
    • अर्थव्यवस्था
    • बजट
    • कंपनी
    • कमोडिटी
    • कृषि
    • जिंस | वायदा कारोबार
  • गैजेट्स
    • एप्प्स
    • गैजेट्स न्यूज़
    • टेक न्यूज
    • टैबलेट
    • लैपटॉप
    • स्मार्टफोन
  • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा
  • बैंक/बीमा
  • स्टॉक मार्केट
  • टैक्स
  • मनोरंजन
  • विशेष
    • अंतरराष्ट्रीय
    • कोटा समाचार
    • धर्म / समाज
    • प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • पार्लियामेंट
    • लोक सभा
    • हेल्थ
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Sunday, March 22, 2026
Sign in / Join
  • Home
  • बिज़नेस
  • गैजेट्स
  • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा
  • बैंक/बीमा
  • स्टॉक मार्केट
  • टैक्स
  • मनोरंजन
  • विशेष
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • बिज़नेस
    • Allअर्थव्यवस्थाबजटकंपनीकमोडिटीकृषिजिंस | वायदा कारोबार
      कमोडिटी

      Soybean: मध्य प्रदेश में सोयाबीन की कीमतें नरम, महाराष्ट्र और राजस्थान में बढ़ीं

      March 22, 2026
      कमोडिटी

      स्टॉकिस्टों की मजबूत डिमांड से बीते सप्ताह सरसों की कीमतों में भारी तेजी रही

      March 22, 2026
      कमोडिटी

      उठाव कमजोर रहने से धनिया की कीमतों में ज्यादा तेजी की संभावना नहीं

      March 22, 2026
      कमोडिटी

      Kota Mandi: प्लांटों की निकलने से कोटा मंडी में सोयाबीन 100 रुपये तेज बिकी

      March 21, 2026
  • गैजेट्स
    • Allएप्प्सगैजेट्स न्यूज़टेक न्यूजटैबलेटलैपटॉपस्मार्टफोन
      स्मार्टफोन

      12GB तक की रैम, 7000mAh की बैटरी वाले मोटोरोला के ये फोन 10 हजार से कम में

      March 21, 2026
      स्मार्टफोन

      अमेजन ला रहा Transformer फोन, ऐप्स डाउनलोड करने का झंझट खत्म

      March 21, 2026
      गैजेट्स न्यूज़

      सैमसंग का यह धांसू फोन 5 हजार रुपये सस्ता हुआ, जानिए ऑफर्स एवं कीमत

      March 21, 2026
      स्मार्टफोन

      सैमसंग का 200MP कैमरा और सुपर AI फोन ₹10,000 सस्ता हुआ

      March 20, 2026
  • ऑटोमोबाइल
    • ऑटोमोबाइल

      टाटा हैरियर ईवी नए अवतार में लॉन्च, मात्र 6.3 सेकेंड में पकड़ेगी 100kmph रफ्तार

      March 21, 2026
      ऑटोमोबाइल

      स्कोडा की नई कुशाक फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

      March 21, 2026
      ऑटोमोबाइल

      Lexus की नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, 6 सेकेंड से कम में पकडेगी 100 की स्पीड

      March 20, 2026
      ऑटोमोबाइल

      BMW M2 CS कार स्टेज ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे हाईटेक फीचर के साथ भारत में लॉन्च

      March 18, 2026
      ऑटोमोबाइल

      सेफ्टी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस नई रेनो डस्टर भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

      March 17, 2026
  • शिक्षा
    • शिक्षा

      विद्युत निगमों में तकनीशियन की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

      March 22, 2026
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      NEET UG के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 7 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म

      February 8, 2025
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      CLAT 2025 काउंसलिंग के लिए पहली अलॉटमेंट सूची 26 को जारी होगी

      December 21, 2024
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      CAT 2024 Result: आईआईएम कोलकाता ने कैट की फाइनल आंसर-की रिलीज की

      December 18, 2024
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से

      November 21, 2024
  • बैंक/बीमा
    • बैंक / बीमा

      बैंक खाते में न्यूनतम राशि न रखने पर गरीबों को उठाना पड़ा ₹19000 करोड़ का नुकसान

      March 18, 2026
      बैंक / बीमा

      UPI के जरिए ATM से कैश निकालें, यह है आसान सा तरीका

      March 7, 2026
      बैंक / बीमा

      बीमा धारकों को अब भारी-भरकम कमीशन से मिलेगी राहत, जानिए कैसे

      March 5, 2026
      बैंक / बीमा

      ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नहीं बढ़ाई ब्याज दर, पुरानी ब्याज दर रहेगी लागू

      March 3, 2026
      बैंक / बीमा

      एयरटेल लायेगा लोन की नई राह, बनाएगा बड़ा डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म

      February 24, 2026
  • स्टॉक मार्केट
    • स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 325 अंक सुधरकर 74533 पर, निफ्टी 23100 के पार बंद

      March 20, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 23200 के पार

      March 20, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Market: सेंसेक्स 2500 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 11.50 लाख करोड़ स्वाहा

      March 19, 2026
      स्टॉक मार्केट

      सेंसेक्स 1953 अंक लुढ़क कर 74751 पर खुला, निवेशकों के 8 लाख करोड़ स्वाहा

      March 19, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 633 अंक उछल कर 76700 के पार, निफ्टी 23777 पर बंद

      March 18, 2026
  • टैक्स
    • GST

      फरवरी महीने में GST कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

      March 1, 2026
      GST

      जनवरी में GST कलेक्शन 7.6 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये हुआ

      February 1, 2026
      GST

      नवंबर में GST कलेक्शन 1.3% बढ़ा, मुआवजा उपकर में भारी गिरावट

      December 2, 2025
      GST

      जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद 36 में से 20 राज्यों में घटा टैक्स कलेक्शन

      November 5, 2025
      GST

      GST Collection: जीएसटी संग्रह अक्तूबर में 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा

      November 1, 2025
  • मनोरंजन
    • मनोरंजन

      चम्बल फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज़, विदेशी फिल्मकारों ने कोटा को सराहा

      January 31, 2026
      मनोरंजन

      तीन दिवसीय चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कोटा में कल से

      January 29, 2026
      मनोरंजन

      गौरव खन्ना ने जीती ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज

      December 8, 2025
      मनोरंजन

      कोटा में फिल्माई सिद्धार्थ निर्देशित ‘दरमियां’ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत

      November 17, 2025
      मनोरंजन

      बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल पंचतत्व में विलीन

      November 15, 2025
  • विशेष
    • Allअंतरराष्ट्रीयकोटा समाचारधर्म / समाजप्रदेशराष्ट्रीयपार्लियामेंटलोक सभाहेल्थ
      कोटा समाचार

      पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को वृक्ष मित्र सम्मान से नवाजा

      March 22, 2026
      कोटा समाचार

      सोगरिया-मथुरा-सोगरिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन आज से

      March 22, 2026
      अंतरराष्ट्रीय

      ईरानी तेल पर पाबंदियों में छूट से भारत के क्रूड ऑयल खरीदने का रास्ता खुला

      March 21, 2026
      प्रदेश

      LPG booking rules: राजस्थान में अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेण्डर

      March 21, 2026
Home बिज़नेस नए वित्त वर्ष के साथ आज से लागू हो गए बचत को...
  • बिज़नेस

नए वित्त वर्ष के साथ आज से लागू हो गए बचत को खाने वाले कई प्रावधान

By
Lenden News
-
April 1, 2023
0
102
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    नई दिल्ली। आयकर समेत कई बदलाव नए वित्त वर्ष के साथ आज से लागू हो गए हैं।  इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। वहीं, सोने की खरीदारी, म्यूचुअल फंड, रीट-इनविट, जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान संबंधी कई नियम भी बदल रहे हैं। आइए जानते हैं जरूरी बदलावों के बारे में…

    7 लाख तक की कमाई पर अब छूट
    अगर आप अगले वित्त वर्ष से आयकर रिटर्न भरने के लिए पुरानी या नई कर व्यवस्था में से किसी एक का चयन नहीं करते हैं तो नई व्यवस्था में डिफॉल्ट शामिल हो जाएंगे। 2023-24 के बजट में वित्त मंत्री ने इसे पेश किया था। नई कर व्यवस्था में छूट की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है। पुरानी कर व्यवस्था में 2.5 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त है। ध्यान देने वाली बात है कि पुरानी कर व्यवस्था की तरह नई में आपको कई प्रकार की छूट का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप नई कर व्यवस्था का चुनाव करते हैं तो 7.27 लाख रुपये की सालाना कमाई पर 25,000 रुपये का कर देना होगा।

    50,000 रुपये का उठा सकते हैं लाभ
    वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन अब नई कर व्यवस्था का हिस्सा होगा। इसके लिए करदाता 50,000 रुपये तक का दावा कर सकता है, जबकि 15.5 लाख रुपये या उससे अधिक की आय वाले प्रत्येक वेतनभोगी को स्टैंडर्ड डिडक्शन के रूप में 52,500 रुपये का लाभ होता है। नए वित्त वर्ष से गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए लीव एनकैशमैंट की सीमा 25 लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह तीन लाख ही थी। 2002 में इसे तीन लाख रुपये किया गया था।
    विज्ञापन

    महिला सम्मान बचत योजना
    महिला सम्मान बचत योजना को पहली बार शुरू किया गया है। इसके तहत महिलाओं या युवतियों के नाम पर अधिकतम दो लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस पर 7.50 फीसदी की दर से तय ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 2023-24 के बजट में पेश यह योजना केवल दो साल के लिए होगी। यानी महिला सम्मान बचत योजना मार्च, 2025 तक रहेगी। इस अवधि के दौरान दो लाख रुपये के निवेश पर कुल 30,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसमें आंशिक निकासी की भी सुविधा दी गई है।

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना
    वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) और पोस्ट ऑफिस मासिक योजना (पीओएमआईएस) में निवेश दोगुना हो जाएगा। एससीएसएस में 15 लाख रुपये सालाना की सीमा अब 30 लाख रुपये हो जाएगी। यानी अगर कोई इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये पहले निवेश करता था तो उसे 8 फीसदी ब्याज दर से 5 साल में 6 लाख रुपये का ब्याज मिलता था। पोस्ट ऑफिस मासिक योजना में पहले व्यक्तिगत निवेश की सीमा 4.5 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 9 लाख रुपये कर दिया गया है। संयुक्त खाते के लिए इस निवेश सीमा को 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किया गया है।

    ऑनलाइन गेमिंग पर 30 फीसदी टैक्स
    ऑनलाइन गेमिंग से कितनी भी कमाई हो, अब 30 फीसदी टैक्स का भुगतान करना होगा। पहले 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा की कमाई पर ही टैक्स लगता था। इसके अलावा, आयकर रिटर्न दाखिल करते समय अब ऑनलाइन गेमिंग के जरिये मिलने वाली रकम की जानकारी भी देनी होगी।

    नहीं मिलेगा एलटीसीजी लाभ
    एक अप्रैल से डेट म्युचुअल फंड में निवेश के नियम बदल जाएंगे। इसके तहत, अब लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (एलटीसीजी) की परिभाषा बदल गई है। नए नियम उन डेट म्यूचुअल फंड पर लागू होंगे, जिन्होंने शेयर बाजार में 35 फीसदी से कम निवेश कर रखा है। इसके तहत निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगेगा। इस कारण निवेशकों को पहले से ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।

    रीट-इनविट में कर्ज भुगतान पर लगेगा टैक्स
    नए नियम के तहत रीट और इनविट में कर्ज भुगतान किया जाता है तो इस पर टैक्स लगेगा। इसके तहत कंपनियां यूनिट धारकों को कर्ज पुनर्भुगतान के रूप में रकम देती हैं। रीट ऐसी योजना है जो निवेशकों से पैसा जुटाकर उसे रियल एस्टेट में निवेश करती है। इसी तरह से इनविट ऐसी योजना है जिसके तहत कंपनियां पैसा जुटाकर इन्फ्रा में निवेश करती हैं।

    महंगी होंगी गाड़ियां
    देश में एक अप्रैल से नए उत्सर्जन मानक लागू हो जाएंगे। इससे वाहन निर्माता कंपनियां बीएस-6 के दूसरे चरण के कड़े उत्सर्जन नियम के अनुसार गाड़ियां बनाना या पुरानी गाड़ियों के इंजन अपडेट करना शुरू कर चुकी हैं। इससे कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ रही है। यही वजह है कि मारुति, टाटा मोटर्स, होंडा, किआ और हीरो मोटोकॉर्प समेत कई कंपनियां वाहनों के दाम बढ़ाने वाली हैं।

    ऑल्टो समेत कई कारें हो सकती हैं बंद
    प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाने के लिए सरकार नए नियम ला रही है। एक अप्रैल से रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) और बीएस-6 का दूसरा चरण लागू हो जाएगा। नए नियमों का पालन नहीं करने वाली गाड़ियों की बिक्री नहीं होगी। इस कारण, मारुति ऑल्टो, होंडा कार्स की डब्ल्यूआरवी और ह्यूंडई आई20 डीजल समेत कई कारों की बिक्री बंद हो सकती है। 

    टोल टैक्स सात फीसदी तक महंगा
    देश में टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। यूपी में यह 7 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर बढ़ी दरों से टोल की वसूली की जाएगी। वृद्धि एकल यात्रा से लेकर मासिक पास तक पर लागू होगी।

    हटेंगे 15 साल पुराने वाहन
    वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने, गाड़ियों की ईंधन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक अप्रैल से वाहन कबाड़ नीति लागू करने जा रही है। इसके तहत देश में 15 साल पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने की तैयारी है। सरकार ने साफ किया है कि कौन सी गाड़ियां कबाड़ में जाने वाली हैं। कबाड़ में भेजी जाने वाली गाड़ियों को रिसाइकिल किया जाएगा। इससे धातु, रबड़, कांच आदि कई वस्तुएं प्राप्त होंगी, जिनका वाहन बनाने में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस नीति के तहत अगर कोई अपने वाहनों को कबाड़ में भेजता है और उसकी जगह नई गाड़ी खरीदता है तो उस नई गाड़ी पर 25 फीसदी तक रोड टैक्स में छूट दी जाएगी। 

    Related

    • TAGS
    • #new rule 0f demat account
    • #new rule of income tax
    • #new rule of mutual fund
    • #online gaming
    • #Vehicle scrap policy
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleमंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवकों को किया सम्मानित
      Next articleTork Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक भारत में कम कीमत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
      Lenden News
      Lenden News
      http://www.lendennews.com
      लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, एग्री कमोडिटी, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए पढ़िए। मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही www.lendennews.com पर लॉग ऑन कीजिए।
      Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube

      Categories

      • Featured890
      • GST (1,115)
      • अंतरराष्ट्रीय785
      • अर्थव्यवस्था (1,634)
      • इंडस्ट्रीज262
      • इलेक्ट्रिक व्हीकल360
      • एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट (1,143)
      • एप्प्स12
      • ऑटोमोबाइल (2,543)
      • कंपनी (1,022)
      • कमोडिटी (9,903)
      • कार (1,614)
      • कृषि327
      • कोटा समाचार (6,610)
      • गैजेट्स न्यूज़ (2,430)
      • जिंस | वायदा कारोबार930
      • टेक न्यूज (2,344)
      • टैक्स (1,123)
      • टैबलेट13
      • तकनीक (2,858)
      • धर्म / समाज (1,661)
      • निवेश805
      • पार्लियामेंट229
      • प्रदेश (3,172)
      • बजट63
      • बाइक358
      • बिज़नेस (1,512)
      • बैंक / बीमा (2,062)
      • बॉलीवुड /टेलीवुड (1,011)
      • मनोरंजन (1,492)
      • राजस्थान (1,109)
      • राष्ट्रीय (2,962)
      • लाइफस्टाइल30
      • लैपटॉप36
      • लोक सभा46
      • विशेष13
      • वेब सीरीज7
      • शिक्षा (3,213)
      • स्कूटर155
      • स्टॉक मार्केट (5,058)
      • स्मार्टफोन (2,591)
      • हेल्थ861

      तकनीक

      12GB तक की रैम, 7000mAh की बैटरी वाले मोटोरोला के ये फोन 10 हजार से कम में

      March 21, 2026

      अमेजन ला रहा Transformer फोन, ऐप्स डाउनलोड करने का झंझट खत्म

      March 21, 2026

      सैमसंग का यह धांसू फोन 5 हजार रुपये सस्ता हुआ, जानिए ऑफर्स एवं कीमत

      March 21, 2026

      निवेश

      सोना 21 दिन में 11% और चांदी 20% गिरी, जानिए अब क्या

      March 21, 2026

      क्रिप्टो निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ डूबे, बिटकॉइन 70 लाख रुपये के नीचे फिसला

      March 19, 2026

      बिटकॉइन 74000 डॉलर के पार पहुंची, पाई नेटवर्क में भी तेजी

      March 16, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • कमोडिटी9903
      • कोटा समाचार6610
      • स्टॉक मार्केट5058
      • शिक्षा3213
      • प्रदेश3172
      • राष्ट्रीय2962
      • तकनीक2858
      • स्मार्टफोन2591
      Logo

      ABOUT US

      Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      Contact us: [email protected]

      © 2024 LenDen News

      • Home
      • बिज़नेस
      • गैजेट्स
      • ऑटोमोबाइल
      • शिक्षा
      • बैंक/बीमा
      • स्टॉक मार्केट
      • टैक्स
      • मनोरंजन
      • विशेष