जेईई मेन पेपर एनालिसिस: सुबह का पेपर आसान व शाम का औसत दर्जे का रहा

0
609

कोटा। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2021 के मार्च अटैम्प्ट का गुरूवार को अंतिम पेपर था। बीई-बीटेक के लिए यह परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर दो पारियों में हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक एवं सीसेट पर प्राप्त रिस्पाॅन्सेज के आधार पर पेपर का एनालिसिस किया गया है। गुरूवार को हुए पेपर में सुबह का पेपर आसान एवं शाम का औसत दर्जे का रहा, लेकिन इस बार रीजन एसरशन और मैच द काॅलम वाले सवाल अपेक्षाकृत ज्यादा पूछे गए।

कैमिस्ट्री:साॅलिड स्टेट के एक सवाल को छोड़कर फिजीकल कैमिस्ट्री के सभी प्रश्न इंटीजर सेक्शन में न्यूमेरिकल की तरह पूछे गए थे। जिसमें आयोआयनिक इक्विलीबेरियम का वेटेज ज्यादा था। काइनेटिक्स में आर्डर लिक्विड साॅल्युशन को कवर किया गया था। ऑर्गेनिक में एजो कपलिंग, केएमएनओ4 से ऑर्गेनिक ऑक्सीडेशन, स्ट्रक्चरल आइसोमेरिज्म से प्रश्न पूछे गए थे। इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में ब्लाॅक कैमिस्ट्री से एस ब्लाॅक एवं नाइट्रोजन फैमिली से फास्फोरस के ऑक्सी एसिड के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। केमिकल बाॅन्डिंग काॅर्डिनेशन कैमिस्ट्री एवं मेटलर्जी में एल्युमीनियम के एक्सट्रेक्शन से संबंधित सवाल पूछे गए थे।

जेईई मेन के टाॅपिक एनवायरमेंटल की को कवर किया गया था। शाम की पारी में रीजन असरशन के प्रश्न पूछे गए थे। सुबह की अपेक्षा शाम की पारी का पेपर तुलनात्मक रूप से अच्छा था। फिजीकल कैमिस्ट्री में काफी प्रश्न न्यूमेरिकल में पूछे गए थे। इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री व ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में ओब्जेक्टिव सवाल पूछे गए थे। फिजीकल कैमिस्ट्री में कैमिकल काइनेटिक्स, साॅलिड स्टेट, थर्मोडाइनेमिक्स, थर्मोकैमिस्ट्री, मोल कंसेप्ट आदि के सवाल थे। ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में एरोमेटिक कम्पाउण्ड, ऑक्सीडेशन ऑफ़ कम्पाउण्ड्स, एनवायरमेन्टल कैमिस्ट्री, और इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में काॅथ्र्डनेशन कम्पाउण्ड, पी ब्लाॅक्स और कैमिकल बाॅन्डिंग के प्रश्न थे।

फिजिक्स:सुबह व शाम दोनों ही पारियों में अधिकांश सवाल न्यूमेरिकल बेस्ड थे। ग्रेविटेशन से एक-दो सवाल, मैकेनिक्स से 4-5 सवाल थे। इसके अलावा एरर न्यूक्लियर फिजिक्स, ऑप्टिक्स आदि टाॅपिक्स से सवाल पूछकर स्टूडेंट्स की बेसिक नाॅलेज को परखा गया था। 11वीं और 12वीं का बराबर वेटेज रहा। दोनों पारियों में पेपर सिम्पल कंसेप्ट्स पर बेस्ड थे।

मैथ्स:शाम की पारी में मैथ्स का पेपर तो पिछले पेपर जैसा रहा लेकिन सुबह की पारी में पेपर काफी आसान था। कई स्टूडेंट्स के इस पेपर में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने की पूरी संभावना है। एक सवाल मेन्टल एबिलिटी की तर्ज पर पूछा गया था। जोकि थोड़ा मुश्किल रहा लेकिन 10 में 5 प्रश्न साॅल्व करने का विकल्प होने से स्टूडेंट्स को परेशानी नहीं हुई। दोनों ही पारियों के पेपर में जेईई मेन्स के टाॅपिक्स काफी कम थे लेकिन थ्री डी, इंटीग्रेशन व स्ट्रेट लाइन टाॅपिक्स का वेटेज ज्यादा था।