Oppo Find X3 की स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें आप भी

0
636

नई दिल्ली। पॉप्युलर स्मार्टफोन कंपनी Oppo आने वाले दिनों में Oppo Find X का विस्तार करते हुए Oppo Find X3 लॉन्च करने वाली है, जिनकी स्पेसिफिकेशंस डीटेल बेंचमार्क साइट से लीक हो गई है। हाल में AIDA64, AnTuTu और Geekbench जैसी बेंचमार्क साइट पर Oppo Find X3 की झलक दिखी थी, जिसमें पता चला कि इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर होगा और यह Android 11 के ColorOS 11.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। ओप्पो फाइंड एक्स3 को 8GB RAM के साथ पेश किया जाएगा।

वेरियंट और स्टोरेज ऑप्शन
ओप्पो की अपकमिंग Oppo Find X3 सीरीज में Oppo Find X3 के साथ ही Oppo Find X3 Pro, Oppo Find X3 Neo और Oppo Find X3 Lite जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। ये सारे फोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो जाएंगे। Oppo Find X3 को हाल ही में AIDA64 और AnTuTu बेंचमार्क साइट पर PEDM00 मॉडल नंबर से देखा गया था। AIDA64 पर इसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरियंट में देखा गया। इसे kona प्रोसेसर के साथ देखा गया, जिससे अटकलें लग रही हैं कि इसमें Qualcomm का Snapdragon 865 SoC प्रोसेसर होगा।

क्या कुछ खास है?
AnTuTu लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में ColorOS 11.2 ऑपरेटिंग सिस्टम और Android 11 के बारे में पता चला। इसके साथ ही इस फोन के कैमरे और डिस्प्ले रिजॉल्यूशन की जानकारी भी मिली। Oppo Find X3 में 1080×2412 पिक्सल रिजॉ़ल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ ही रियर कैमरा में एक कैमरा 12.6 मेगापिक्सल का भी होगा।