वैश्विक बाज़ारों में मंदी से सेंसेक्स 1101 और निफ्टी 357 अंक नीचे खुला

0
889

मुंबई। वैश्विक बाज़ारों में मंदी का असर भारतीय बाज़ारों पर भी पड़ा है। शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 32.36 अंक नीचे और निफ्टी 22.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स में 766.63 अंक तक और निफ्टी में 231.1 पॉइंट की गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 708.68 अंक नीचे 33,538.37 पर और निफ्टी 214.15 पॉइंट नीचे 9,902.00 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1,861.82 अंक नीचे 25,128.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 5.27 फीसदी गिरावट के साथ 527.62 अंक नीचे 9,492.73 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 5.89 फीसदी गिरावट के साथ 188.04 पॉइंट नीचे 3,002.10 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 9.59 अंक नीचे 2,911.31 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही