Congress 6th List: कांग्रेस की छठी सूची में 23 प्रत्याशियों का एलान

0
62

छठी सूची में आखिरकार मंत्री महेश जोशी का टिकट काट दिया

जयपुर। Rajasthan Congress Candidate 6th List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। यहां लिस्ट में देखिए, किसे कहां से टिकट दिया है?

कांग्रेस की सूची में खास क्या?
13 सीटों पर नए प्रत्याशियों को मौका

मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा
मंत्री महेश जोशी को लंबा इंतजार कराने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें दरकिनार कर दिया। महेश जोशी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। शनिवार देर रात जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की छठी सूची में भी जोशी का नाम नहीं मिला। वे जिस हवामहल सीट से विधायक हैं वहां से आरआर तिवाड़ी को टिकट दे दिया गया। जोधपुर सूरसागर से पिछला चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी अयूब खान के बेटे को टिकट दिया गया भरतपुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ी यहां से सुभाष गर्ग प्रत्याशी हैं

अब सिर्फ 21 उम्मीदवारों का एलान बाकी
छह सूचियों को मिलाकर कांग्रेस अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब सिर्फ 21 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है। जयपुर की एक झोटवाड़ा सीट फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। यहां पार्टी की ओर से किसी बड़े चहरे को मैदान में उतारे की तैयारी है।

इन्हें यहां से मिला टिकट

  1. लाडपुरा से नईमुद्दीन गुड्डू
  2. आहोर से सरोज चौधरी
  3. पिलानी से पीतराम काला
  4. शाहपुरा से मनीष यादव
  5. चोमू से शिखा बराला
  6. संगरिया से अभिमन्यु पूनिया
  7. विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल
  8. अलवर शहर से अजय अग्रवाल
  9. आमेर से प्रशांत शर्मा
  10. जमवारामगढ़ से गोपाल मीणा
  11. श्री डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा
  12. लोहावट से किशनाराम बिश्नोई
  13. मालपुरा से घासीलाल चौधरी
  14. हवामहल से आरआर तिवाड़ी
  15. दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह
  16. मेड़ता से शिवरतन वाल्मिकी
  17. खींवसर से सहदेव चौधरी या दुर्ग सिंह
  18. पिलानी से प्रीतराम काला
  19. भादरा से अनीता बेनीवाल
  20. भरतपुर आरएलडी के लिए छोडी- यहां सुभाष गर्ग प्रत्याशी हैं
  21. सूरसागर से शहजाद खान
  22. चोरासी से ताराचंद भगोरा
  23. फलोदी से प्रकाश छगानी