राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जाना डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में

0
68

कोटा। Youth jodo campaign: राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के पाठकों को यूथ जोड़ो अभियान के तहत पुस्तकालय से जोड़ने के लिए विजिट किया | इस अवसर पर उस लाइब्रेरी के पाठकों को स्पॉट पर ही नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की जानकारी दी | साथ ही किस प्रकार एनडीएलआई क्लब की सदस्यता प्राप्त करने के बारे भी बताया गया।

मण्डल पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने 8 जुलाई को शाम 6 से 7.30 बजे तक आयोजित होने वाली “टोपर्स मीट” वेबीनार के बारे मे जानकारी दी। साथ ही क्यू आर कोड के जरिये इस मीटिंग को ज्वाइन करने के बारे में बताया गया।

सहायक पुस्तकलायाध्यक्ष शशि जैन ने इसके साथ ही पुस्तकालय की प्रमुख सेवाओं की जानकारी भी साझा की और बताया की 24x 7 घंटे आप निःशुल्क 5.5 करोड़ पुस्तकों को घर बैठे एक्सेज़ कर सकते हैं पुस्तकालय समय प्रातः 11:00 से साय 7:00 बजे तक लाभ उठा सकते हैं।

पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की संदर्भ सामग्री के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतियोगी साहित्य पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध हैं। डॉ. शशि जैन ने बताया कि पुस्तकालय में 73473 पुस्तकों का संग्रह है।

पुस्तकालय में वार्षिक सदस्यता की अवधि 1 अप्रैल से 31 मार्च तक है। पुस्तकालय के सदस्यों को 14 दिन के लिए पुस्तक घर पर अध्ययन के लिए उधार दी जाती है। पुस्तकालय में उत्तम व्यवस्था का प्रबंध है। नियमित पाठकों के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है