सेंसेक्स 709 अंक लुढ़क कर 51,900​ से नीचे, निफ्टी 15,413 पर बंद

0
102

मुंबई। शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 709.54 अंक या 1.35% की गिरावट के साथ 51,822.53​ पर और निफ्टी 225.50 अंक या 1.44% की गिरावट के साथ 15,413.30 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी सेक्टर में रही।

निफ्टी पर मेटल इंडेक्स में 4.87% की गिरावट रही। साथ ही बैंक, फाइनेंशियल और IT इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और रिलायंस शामिल हैं।

आज सेंसेक्स 345 अंक की गिरावट के साथ 52,186 पर और निफ्टी 92 अंक टूटकर 15,545 पर खुला था। सेंसेक्स ने आज 52,272.85 का हाई और 51,739.98 का लो लेवल बनाया।

मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 4.87% की गिरावट मेटल इंडेक्स में रही। इसके बाद 3.50% की गिरावट मीडिया में रही। वहीं रियल्टी में 2.19% की गिरावट रही। 1% तक की गिरावट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में रही।