iPhone 11 स्मार्टफोन 20 हजार रुपए सस्ता, ऑफर्स का फायदा ऐसे उठाएं

0
171

नई दिल्ली। Apple का स्मार्टफोन iPhone 11 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart से आप iPhone को सिर्फ 30 हजार रुपए में खरीद सकते हो। लेकिन ये ऑफर हर किसी को नहीं मिलेगा। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

iPhone 11 का 64GB वैरिएंट ही 30 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है। Flipkart पर पहले ही iPhone 11 पर डिस्काउंट चल रहा है। iPhone 11 की बाजार में कीमत 49,900 रुपए है। लेकिन Flipkart पर ये डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपए में मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर इसकी कीमत 30 हजार रुपए कैसे हुई? तो आइये आपके इस सवाल का भी जवाब देते हैं।

42,999 रुपए के बाद इसे 13 हजार रुपए कम में भी खरीदा जा सकता है। यानी सब चीजें मिलाकर इसे 29,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। दरअसल Flipkart आपके पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 13 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रहा है। लेकिन ये आपके पुराने फोन की कंडीशन और उसकी कीमत पर डिपेंड करता है। इसके साथ Flipkart कुछ बैंक ऑफर्स भी देता है।

बैंक ऑफर्स

  • HDFC Bank Credit Card Non-EMI ट्रांजैक्शन करने पर 2 हजार रुपए का ऑफ मिलता है।
  • Axis Bank Credit Card Non-EMI ट्रांजैक्शन पर 10 पर्सेंट की छूट मिल रही है।
  • Kotak Credit Cards से शॉपिंग करने पर 1250 रुपए की छूट मिलती है, 5 हजार या उससे ऊपर की शॉपिंग करने पर 750 रुपए की छूट मिल सकती है।
  • Flipkart Axis Bank Card पर 5 पर्सेंट का कैशबेक मिल रहा है।

अन्य मॉडल्स पर डिस्काउंट-: iPhone 11 के 128GB के वैरिएंट पर 14 पर्सेंट का डिस्काउंट मिल रहा है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 46,999 रुपए में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के बाद इसे 33,999 रुपए में खरीद सकते हैं। बता दें, iPhone 11 में 6.1 इंच डिस्प्ले, A13 Bionic Chip प्रोसेसर है।