सेंसेक्स 291 अंक फिसल कर 59155 पर, मेटल एवं फॉर्मा स्टॉक्स में मामूली बढ़त

0
474

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 10.40 पर सेंसेक्स 291.3 अंक की गिरावट के साथ 59,155.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी में 95.80 (0.54%) अंक फिसला, यह 17,688.55 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में NTPC, पावर ग्रिड, SBIN, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक और भारतीय एयरटेल के शेयर्स में तेजी है। जबकि HCL टेक, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डी, बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स में गिरावट देखा जा रही है।

सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 59,333 पर खुला जबकि निफ्टी 44 अंक फिसलकर 17,740 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT, बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में है।

मिडकैप और स्मॉल कैप में बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 85.81 (0.34%) अंको की बढ़त के साथ 25,389.20 पर कारोबार कर रहा है। साथ ही स्मॉल कैप इंडेक्स का भी 147.00 (0.49%) अंक की बढ़त के साथ 29,912.79 पर कारोबार जारी है। मिडकैप में रुचि सोया (5.23%), HAL (3.05%) टाटा पावर (2.46%), अडानी पावर (2.56%),जिंदल स्टील (1.75%), क्रिसिल (1.74%) की बढ़त में हैं। जबकि वोल्टास (1.15%), यस बैंक (1.47%), जिलेट (0.85%) और माइंड ट्री (1%) के स्टॉक्स में गिरावट रही। वहीं स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, मॉन्टी कारलो (10.71%) , रेणुका और जेपी एसोशिएट में बढ़त है।