सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 59,166 और निफ्टी 17,615 पर

0
232

मुंबई। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 58,634 पर और निफ्टी 17,443 पर खुला। कारोबार के दौरान बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स निचले स्तर से 500 पॉइंट और निफ्टी 150 पॉइंट सुधरा। फिलहाल सेंसेक्स 150.32 अंक चढ़कर 59,166.21 पर और निफ्टी29.80 अंक सुधर कर 17,614.95 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स बढ़त के साथ और 17 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 5% और HDFC, बजाज ऑटो के शेयर 1% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं ITC के शेयर में करीब 3% की तेजी है।

बाजार पर मेटल और ऑटो शेयर्स दबाव बनाते दिख रहे हैं। NSE पर मेटल इंडेक्स 3% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो इंडेक्स में आधा पर्सेंट की कमजोरी देखने को मिल रही है।

BSE पर 3,138 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,453​​​​​​​ शेयर्स बढ़त के साथ और 1,529​​​​​​​ शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 258 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 125 अंक गिरकर 59,015 पर और निफ्टी 44 अंक गिरकर 17,585 पर बंद हुआ था।