बेमौसम बारिश से फसल खराब, सरसों की कीमतों में जोरदार तेजी

0
12

नई दिल्ली। सरसों कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार तेजी देखी गई। प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव 200 से 575 रुपये क्विंटल तक उछल गया।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार जयपुर 42% कंडीशन 7,250 रुपये और आगरा सलोनी में 7,900 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंची। इसके अलावा सरसों तेल में भी सुधार रहा। कच्ची घानी व एक्सपेलर में 55 से 100 रुपये प्रति 10 किलो तक तेजी दर्ज की गई है।

जहां तक उत्पादन की बात है तो 117.5 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि पहले इससे अधिक उत्पादन की उम्मीद थी। बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान होने की खबर है। खेतों में खुले पड़ी सरसों भी खराब हुई। दानों में नमी अधिक, जिससे ऑयल कंटेंट प्रभावित हुआ।

कटाई में 10-15 दिन की देरी होने से मंडियों में आवक घटी है। खराब क्वालिटी के कारण मिलर्स द्वारा पुरानी फसल की खरीद बढ़ी। सरसों के भाव MSP 6,200 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। ऐसे में सरकारी खरीद की संभावना कम है।

इस बार सरकारी स्टॉक का दबाव कम रहने की उम्मीद है। यदि बारिश जारी रही तो कीमतों में और तेजी संभव है। मौसम सुधरने पर आवक बढ़ेगी, बाजार स्थिर हो सकते हैं।

मौजूदा ऊंचे स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग की सलाह दी जाती है। आवक पीक पर होने पर माल खरीदना बेहतर रहेगा। यह सिर्फ पूर्वानुमान है, कोई दावा नहीं है।

नोट -आप अपने सौदे सूझ -बुझ और विवेक से करें, किसी भी नुकसान के लिए लेनदेन न्यूज़ जिम्मेदार नहीं है