मुंबई। शेयर बाजार में आज मंथली एक्सपायरी के दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में मंथली एक्सपायरी हर महीने के आखिरी गुरुवार को होती है। BSE सेंसेक्स 740 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,440.12 पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने कारोबार के दौरान दिन के सबसे निचले स्तर 48,236 को भी छुआ।
देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते शेयर बाजार में यह गिरावट का लगातार दूसरा दिन है। NSE निफ्टी भी 224 अंक नीचे 14,324.90 पर बंद हुआ है। वहीं, सुबह बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई और सेंसेक्स 21 अंकों की बढ़त के साथ 49,201.98 पर खुला था।
सेंसेक्स में शामिल 30 में 26 के शेयरों में गिरावट रही। मारुति और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा 3% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं, डॉ रेड्डीज का शेयर हल्की रही। बाजार के बड़े शेयर भी 2% से ज्यादा टूटे हैं, जिनमें रिलायंस, SBI, बजाज फाइनेंस सहित HDFC बैंक के शेयर शामिल हैं।
मार्केट कैप 3.7 लाख करोड़ घटा
BSE पर 3,121 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 756 शेयरों में बढ़त और 2,188 में गिरावट दर्ज की गई। इसमें 368 शेयरों में लोअर सर्किट भी लगा है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 198.81 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 202.48 लाख करोड़ रुपए था।

