कोटा। भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम कोटा संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा एवं कोटा शहर जिला प्रभारी अजित मेहता के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सोमवार को जी.एम.एम. सभागार में आहुत की गयी। जिसमें राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमों एवं विकास रथ के प्रचार प्रसार एवं रूट के संदर्भ सहित विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम कोटा संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा , कोटा शहर जिला प्रभारी अजित मेहता, जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम कोटा उत्तर प्रभारी कृष्ण कुमार सोनी, कोटा दक्षिण प्रभारी सुरेश अग्रवाल, लाडपुरा छीतरमल राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींचीं, वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा, पंकज मेहता, कार्यक्रम संयोजक महावीर नायक बिल्लू मंचस्थ रहें।
मुख्य वक्ता नाहर सिंह जोधा ने कहा कि राजस्थान के पडौसी राज्यों में भाजपा की सरकारें कई कई टर्म से आ रही हैं। यह सपना राजस्थान में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को साकार करना है। इस हेतु प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता बूथ पर कम से कम एक घण्टा प्रतिदिन अवश्य दें।
जोधा ने कहा कि भजन लाल शर्मा सरकार ने राजस्थान के सर्वांगिण विकास योजनाओं के साथ साथ बिजली, पानी, सिंचाई सहित अनेकानेक दूरगामी लाभों पर आधारित बड़ी योजनाओं पर कार्य आरंभ किया हैं, जिसका लाभ राजस्थान की भावी पीढियों को मिलेगा।
कोटा प्रभारी अजित मेहता ने कहा कि कांग्रेस देश में सरकार बनाने के दिवा स्वप्न देखना छोड दे, भारतीय जनता पार्टी 140 करोड देशवासिंयो के आर्शीवाद और समर्थन से देश की सेवा का काम करती है। आने वाले भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्यक्षमताओं और सुशासन के बल पर लंबे समय तक देश की सेवा करेगी।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने जी.एम.ए. प्लाजा के बाहर जरूरतमंदो में कंबलो का वितरण कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाया। जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा सेवाकार्य के काम में संलग्न रहती है।
जैन ने कहा कि पिछली सरकारों ने जरूरतमंदों से हक छीनने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ग़रीब, युवा, महिलाओं के विकास के लिये काम कर रही है। पात्रता रखने वाले हज़ारो परिवारों को गेहूं मिल सके। इस लक्ष्य के साथ राशन कार्ड में नाम जोड़ने का काम रही है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सानिध्य में कोटा में बहुप्रतिक्षित एयरपोर्ट का कार्य जमीन पर उतरने वाला है। जिससे कोटा में पर्यटन, उद्योग की स्थापना से हज़ारो परिवारों को रोजगार मिलेगा। कोटा में चहुंमुंखी विकास हो रहा है।
जैन ने कहा कि वर्तमान में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। एसआईआर में बूथों पर बडी संख्या में मतदाताओं को अनुपस्थिति के नाम पर शिफ्टिंग में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी गहन जांच की जाये, अपने अपने बूथ पर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में होना सुनिश्चित करें।
अपात्र मतदाताओं की भी जांच की जाये। इस हेतु चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित की जाने वाली प्रारूप सूची का अध्ययन करें एवं गुणदोष के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करें तथा निरंतर सरकारी बीएलओं के संपर्क में रहें। कार्यक्रम में तीनो विधानसभाओं के प्रभारी कृष्ण कुमार सोनी, सुरेश अग्रवाल व छीतरमल राणा ने भी संबोधित किया।

