नई दिल्ली। Stock Market Closed, April 13, 2026: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (13 अप्रैल) को गिरावट में बंद हुए। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.91 प्रतिशत या फिर 702.68 अंक की गिरावट के बाद 76847.57 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, बाजार के बंद होने के समय पर निफ्टी 0.86 प्रतिशत या फिर 207.95 अंक की गिरावट 23842.65 पर था।
सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। मारुति के शेयर 4.60 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए है। ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिर गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 400 अंक से अधिक लुढ़क गया।
आखिरकार सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 207.95 अंक यानी 0.86% लुढ़ककर 23,842.65 अंक पर आ गया। सभी सेक्टरों में गिरावट रही। रुपये भी डॉलर के मुकाबले करीब 0.7 फीसदी गिरकर 93.38 पर गया।
टॉप लूजर्स एंड गेनर्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयरों में गिरावट आई। मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इंडिगो, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईटीसी, इटरनल और एचसीएल टेक में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। केवल आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में तेजी रही।

