सेंसेक्स 465 अंक चढ़कर 50,906 पर, निफ्टी 15,000 के पार

0
510

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरी दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 465 अंकों की बढ़त के साथ 50,906.40 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.36% की बढ़त है। निफ्टी भी 142 अंक ऊपर 15,098.65 पर ट्रेड कर रहा है। निवेशक मेटल और बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दोनों इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त है। सुबह 09:15 बजे सेंसेक्स 273 अंकों की बढ़त के साथ 50,714.16 पर और निफ्टी 93 अंक ऊपर 15,049.90 पर खुला।

BSE पर 2,212 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,517 शेयरों में बढ़त और 593 में गिरावट है। इसमें 163 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 209. 35 करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207 लाख करोड़ रुपए रहा था।

कल मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव रहा। BSE सेंसेक्स 35.75 अंक ऊपर 50,441.07 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की बढ़त के साथ 14,956.20 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,494 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि 484 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।