बेंगलुरु। पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई को ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल छह लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारते हुए तुंरत कार्रवाई की।
पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में लोगों के नमूने भेजे। जांच में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में श्रद्धा कपूर के भाई का सैंपल भी शामिल था। मामले में पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।
बॉलीवुड के फ्लॉप हीरो हैं सिद्धांत
जहां तक सिद्धांत कपूर की बात है तो वह भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन कभी कामयाब नहीं हुए। बॉलीवुड फिल्मों में सिद्धांत एक फ्लॉप हीरो ही बनकर रह गए। शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कुछ वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। सिद्धांत ने अपनी बहन ‘हसीना पार्कर’ में श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था लेकिन ये फिल्म भी बुरी तरह पिटी थी।
यह संभव नहीं है: शक्ति कपूर
शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ड्रग्स विवाद में फंस गए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने एक रेव पार्टी पर रेड डाली जहां श्रद्धा कपूर का भाई कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करता पाया गया। जब मीडिया ने शक्ति कपूर से संपर्क किया, तो दिग्गज अभिनेता ने जवाब दिया, “मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं – यह संभव नहीं है”।